LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही एक बार फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में कितने में मिलेगा…

LPG Price Hike: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Price Hike) के दाम में फिर एक बार बदलाव हुआ है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम महंगे हुए हैं। इसकी दरों में 21 रुपये प्रति सिलेंडर इजाफा हुआ है। 1 दिसंबर 2023 से दिल्ली में गैस सिलेंडर के लिए 1796।50 रुपये देने होंगे, वहीं इससे पहले बीते महीने यानी 1 नवंबर को भी इसकी कीमत में 100 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि, उसके बाद 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57 रुपये की कटौती की गई थी। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 1796।5 रुपये में मिलेगा। बता दें कि घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Price Hike)
दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए से बढ़कर 1796.50 रुपए पर आ गए हैं। जबकि मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 रुपए इजाफा हुआ है और कीमतें 1885.50 रुपए से बढ़कर 1908 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 26.5 रुपए का इजाफा हुआ है और दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए पर आ गए हैं।
घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं (LPG Price Hike)
घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 30 अगस्त को नॉन सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। तब दिल्ली में इसे घटाकर 1103 रुपये से 903 रुपये कर दिया गया था। कोलकाता में इसकी कीमत 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है।
लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (LPG Price Hike)
ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। आपको बता दें कि एलपीजी की कीमत ऐसे समय में बढ़ी है, जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे हैं लेकिम घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को फिलहाल के लिए थोड़ी राहत जरूर है।
जानिए कैसे तय होती है कीमत? (LPG Price Hike)
एलपीजी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार तय करता है। जिसके तहत भारत में इसे लाने का खर्च, डीलर का कमीशन, जीएसटी व अन्य तरह के टैक्स मिलकर एक सिलेंडर की खुदरा कीमत बनाते हैं। गैस की खरीद डॉलर में होती है इसलिए डॉलर और रुपये के उतार-चढ़ाव से भी इसके दाम प्रभावित होते हैं। गैस की कीमत तय करने के लिए इंपोर्ट पैरिटी प्राइस फॉर्मूला (IPP) अपनाया जाता है। परिस्थितियों के हिसाब महीने के मध्य में भी इसमें बदलाव किया जा सकता है।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




