Coronavirus In India LIVE: कोरोना पर सख्त हुई सरकार! देश में आज से शुरु होगी पाबंदिया, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोलें-तत्काल एक्शन लेना होगा

Coronavirus In India LIVE: चीन में कोरोना का नया वेरिएंट हाहाकार मचा रहा है। नए वेरिएंट के मरीज अमेरिका में भी मिले है। आज गुरूवार से भारत सरकार ने कोरोना के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सख्ती का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा कि आज से ही देश में पाबंदिया शुरु की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि हम लापरवाह नहीं हो सकते, तत्काल एक्शन लेना होगा।
बता दें कि कोविड के इस नए वेरिएंट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी एक्शन मोड में है। वे आज दोपहर 3.30 बजे से हाईलेवल मीटिंग कर रहे है। मीटिंग के बाद देश में पाबंदिया शुरु की जा सकती है। (Coronavirus In India LIVE)
केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दैनिक भास्कर को दिए साक्षात्कार में बताया कि बताया कि चीन की हालत तो बेहद खराब है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पिछली बार भी हमने बाकी देशों के मुकाबले कोविड को बेहतर तरीके से हैंडल किया था। हमारे पास अनुभव है इसलिए इस बार भी अच्छे से हैंडल कर लेंगे।
केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया कहा-हम देश में गुरुवार से ही जरूरी पाबंदियां लगाना शुरू कर रहे हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। एयरपोर्ट पर रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। इस बार भी हम वैसे ही काम करेंगे, जैसा हमने इससे पहले कोविड को हैंडल करने के लिए किया था।
- Also Read: Bajaj Pulsar 150: बजाज पल्सर के दीवानों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने गाड़ी बनाना किया बंद, ये हैंं वजह
उन्होंने दूसरे देशों से नए वेरिएंट के आने को लेकर कहा- ये दूसरे देश से भी बिल्कुल आ सकता है। इसलिए हम वायरस को ट्रैक कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर जांच शुरू करने का फैसला इसी वजह से किया गया है। वायरस कैसे अपना रूप बदल रहा है और इसका क्या असर हो रहा है, इसकी सटीक जानकारी हमें है।
कोरोना के इलाज की दवाओं के दाम घटेंगे (Coronavirus In India LIVE)
बता दें कि भारत में कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो चुकी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सीनियर अधिकारियों और विशेषज्ञों की बैठक ली थी। आज दोपहर 3.30 बजे से PM मोदी कोरोना को लेकर हाई लेवल बैठक ले रहे है। अच्छी खबर यह है कि कोरोना के इलाज में काम आने वाली पैरासीटामॉल, एमोक्सीसिलिन और रेबेपैराजोल जैसी दवाओं के दाम कम होंगे।
नीचे वीडियो में देखें चीन में कोरोना का तांडव… दहला देगा ये मंजर (Coronavirus In India LIVE)
चीन में कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अस्पताल के भीतर और बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोशल मीडिया पर चीन की ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. ये वीडियो चीन के चोंगकिंग शहर के हैं, जहां के अस्पतालों के हालात भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं।
官方说没有重症,看看重庆医科大学附属第一医院 急诊留观区域。 pic.twitter.com/UsGiKoS4gG
— iPaul🇨🇦🇺🇦 (@iPaulCanada) December 20, 2022



