बड़ी खबरें

Char Dham Yatra 2024 : चार धाम यात्रा पर क्षमता से अधिक पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra 2024: Devotees are reaching Char Dham Yatra beyond capacity, more than 25 lakh pilgrims have registered.

देहरादूनः Char Dham Yatra 2024  उत्तराखंड में चारधाम दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। अब तक लगभग 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

Char Dham Yatra 2024 : चार धाम यात्रा पर क्षमता से अधिक पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशनपर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।

Char Dham Yatra 2024 : चार धाम यात्रा पर क्षमता से अधिक पहुंच रहे श्रद्धालु, 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशनकुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है, इन्हें बंद करवाया जा रहा है। हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है। इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही शुरू हो चुका था।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button