बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पांसे और टेकाम भी झोंक रहे बुरहानपुर में पूरी ताकत

  • उत्तम मालवीय
  • बैतूल। खंडवा लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व सांसद प्रत्याशी तथा मप्र आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पूर्व मंत्री और मुलताई विधायक श्री पांसे को इस चुनाव के लिए बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। श्री पांसे और श्री टेकामयहां कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह के समर्थन में जोर शोर से प्रचार और जनसंपर्क में जुटे हैं। नेताद्वय यहां पर बढ़ती मंहगाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से परेशान जनता से कांग्रेस के वोट देने की अपील कर रहे हैं। श्री टेकाम ने बताया कि यहां जनता का कांग्रेस को अच्छा समर्थन प्राप्त हो रहा है।

    उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button