ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Teacher’s day: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए मध्‍यप्रदेश के इन 14 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित

MP teacher-awards-2022-
Credit:Agniban

भोपाल (Betul Update)। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि “राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2022” (State Level Teacher Award-2022) के लिए प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें प्राथमिक श्रेणी में आठ एवं माध्यमिक श्रेणी में छः शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को “शिक्षक दिवस” (Teacher’s day) पर 5 सितंबर को प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में “राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह” (State Level Teacher Award Ceremony) में सम्मानित किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री परमार ने पुरुस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

प्राथमिक श्रेणी में शिक्षिका श्रीमती ममता शर्मा, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर, के.के. कुल्मी, शासकीय कन्‍या माध्‍यमिक विद्यालय दशहरा मैदान उज्जैन, विपिन कुमार फौजदार, सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सलगापुर, संकुल शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय शाहपुर, केशरी प्रसाद तिवारी, प्रधान अध्‍यापक, शासकीय पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय मार्तण्ड रीवा, अरुण कुमार पटेरिया प्राथमिक शिक्षक शासकीय माध्‍यमिक शाला चिकटा, शिक्षिका श्रीमती सरिता सिंह प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बालक, शिक्षक घनश्याम प्रसाद यादव, माध्‍यमिक शिक्षक शासकीय कन्‍या प्राथमिक आश्रम शाला चिकार मण्डला और आशाराम कुशवाहा प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर जिला टीकमगढ़ का चयन किया गया हैं।

माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों का “राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022” हेतु चयन किया गया है। शिक्षक सुधाकर पाराशर, प्राचार्य शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल, विजय कुमार श्रीवास्तव उच्‍चतर माध्‍यमिक शिक्षक उत्कृष्ट, उच्‍चतर माध्‍यमिक वि़द्यालय विदिशा, जगदीश गुजराती माध्‍यमिक शिक्षक, शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बडवानी, शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना मालवीय माध्‍यमिक शिक्षक शासकीय हाईस्कूल हुडा, शिक्षक भूपेन्द्र कुमार चौधरी माध्‍यमिक शिक्षक शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय चिमनाखोरी, सिवनी और सुश्री सारिका घारू माध्‍यमिक शिक्षक शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय सॉडिया का चयन किया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button