मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update: अगले दो दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश, 2 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ करेगा परेशान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में प्रदेश के 2 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कल 1 मार्च को भी प्रदेश के 4 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 2 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसके कारण भी मौसम पर खासा असर पड़ना तय है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 28 फरवरी को जारी बुलेटिन के अनुसार अगले कुछ घंटों में यानी शनिवार सुबह तक प्रदेश के प्रदेश के मुरैना और भिंड जिलों में बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके बाद 1 मार्च को मुरैना, भिंड, ग्वालियर और दतिया में बारिश हो सकती है या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। आगामी 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। यह पश्चिमोत्तर भारत पर खासा असर डालेगा।

यह है वर्तमान मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभ मंडलीय स्तरों में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव में पश्चिमी राजस्थान और उससे निकटवर्ती पाकिस्तान के क्षेत्रों में एक प्रेरित निम्र दबाव का क्षेत्र बना है। एक ट्रफ पश्चिमी राजस्थान और उससे निकटवर्ती पाकिस्तान के क्षेत्रों से होकर गुजरती हुई गुजरात से होते हुए मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी भागों तक औसत माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

तापमान में हो रही है बढ़ोतरी

प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंडला में 12.8, शहडोल के कल्याणपुर में 12.9, सिंगरौली के देवरा में 13.7 और छतरपुर के नौगांव में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहे।

अधिकतम तापमान की यह स्थिति

दूसरी ओर अधिकतम तापमान बड़वानी के तालुन में 37 डिग्री सेल्सियस रहा। दमोह में 35.5, राजगढ़ में 35.4, छतरपुर के नौगांव में 35 और मंडला में 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

यहाँ देखें और सुनें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button