Cobra in lift: लिफ्ट का दरवाजा खोला तो सामने ही इंतजार करते नजर आए फन फैलाए नागराज, और फिर…
Cobra in lift: रिहायशी बस्तियां लगातार वन क्षेत्रों में बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सांप सहित अन्य जहरीले जीव जंतुओं का घर या आसपास किसी अन्य स्थान पर चले आना अब अचरज की बात नहीं है। यही कारण है कि अब हर जगह विशेष सावधानी बरतना जरुरी हो गया है। जहरीले सांप पता नहीं किस जगह नजर आए, कह नहीं सकते।
ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-168 में एक हाईराइज सोसाइटी में सामने आया है। यहां की लिफ्ट से खतरनाक कोबरा सांप निकलने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह मामला गोल्डन पाम सोसाइटी का है, जहां लिफ्ट के दरवाजे खुलते ही अंदर फन फैलाए बैठे जहरीले कोबरा को देखकर लोग भयभीत हो गए।
कदम रखने की नहीं की हिम्मत
कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और किसी ने लिफ्ट में कदम रखने की हिम्मत नहीं की। यह घटना नोएडा एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में हुई। सुबह के समय कुछ निवासी लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक कोबरा लिफ्ट में नजर आया। डर के कारण किसी ने भी तत्काल लिफ्ट का उपयोग नहीं किया और सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग को सूचना दी।

मेंटेनेंस टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलने के बाद मेंटेनेंस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग डंडे और कचरे के डिब्बे की मदद से कोबरा को लिफ्ट से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
टीम की सतर्कता और सावधानी से थोड़ी ही देर में सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे पास के वेटलैंड क्षेत्र में छोड़ा गया, जहां वह सुरक्षित रूप से अपनी प्राकृतिक जगह पर लौट गया।

तेवर देख कर कांप उठे लोग
मेंटेनेंस टीम जब कोबरा का रेस्क्यू कर रही थी, तब भी उसके तेवर देखते ही बन रहे थे। वह लगातार फुफकारते हुए बार-बार अपने फन से वार कर रहा था। लोग उसके तेवर देखकर यह सोचकर ही सिहर उठे कि यदि वे देखें बगैर लिफ्ट के भीतर चले जाते तो पता नहीं उनका क्या होता।
- यह भी पढ़ें : Naagin Viral Video: फन फैलाए नागिन करती रही एटीएम से शख्स के बाहर आने का इंतजार, रौंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि इतनी ऊंची इमारत की लिफ्ट में भी सांप प्रवेश कर गया। लोग वीडियो देखकर हैरान रह गए और घटना की चिंता जताई। सौभाग्य से इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन सोसाइटी के निवासी अब लिफ्ट में जाने से डरने लगे हैं।
यहां देखें यह वायरल हो रहा वीडियो…
लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग
सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने प्राधिकरण और मेंटेनेंस कंपनी से सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्किंग और बिल्डिंग के आसपास झाड़ियों की सफाई आवश्यक है। इसके साथ ही सांप-रोधी केमिकल का छिड़काव भी किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
- यह भी पढ़ें : Sahara India Refund: सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे और ज्यादा मिलेगा पैसा
विशेषज्ञ बोले- यह सावधानी जरुरी
जंगली जीव विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार के सांप अक्सर अपने प्राकृतिक आवास से बाहर आते हैं और मानव बसेरे में प्रवेश कर सकते हैं। उच्च इमारतों में भी छोटे मार्गों के जरिए सांप चढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का सुझाव है कि इमारतों के आसपास नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई और सांप रोधी उपाय अपनाने चाहिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



