टेक/ऑटोतकनीक अपडेटदेश/विदेश

Maruti Best selling car: जमकर बिक रही मारूति की ये सस्‍ती और छोटी कार डिमांड भी 10 गुना बढ़ी

maruti ignis car

Maruti Best selling car: भारत की सबसे बड़ी ऑटो मोबाइल कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) जो बजट से लेकर हाई लेवल रेंज तक कार बनाती और बेचती है। इस कंपनी की सबसे छोटी और सबसे कम कीमत वाली कार की जबरदस्‍त बिक्री हो रही है। इस मॉडल की डिमांड में भी 10 गुना का उछाल आया है। लगातार 2 महीने से मारूति की कारें टॉप 10 सेलिंग कार (Top 10 Selling Cars) में नंबर वन रैंक लिए हुए है।

पिछले महीने जहां ऑल्‍टो कार (alto car) की सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई थी वही इस बार लिस्‍ट में एक नया नाम जुड़ गया है। ये कार भी मारूति सुुजुकी की ही है। दरअसल, मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक इग्निस ( Maruti Suzuki Ignis ) की बिक्री में सालाना आधार पर 1001 प्रतिशत की बढ़ोतरी (10 गुने से भी ज्यादा) देखी गई है। मारुति ने सितंबर 2021 में इग्निस की सिर्फ 522 यूनिट बेची थीं जबकि सितंबर 2022 में इसकी 5,750 यूनिट बिकी हैं।

Features and Specifications of Maruti Suzuki Ignis

इग्निस में 1. 2 लीटर पेट्रोल इंजन आता है, जो 83 पीएस पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है। फीचर्स की बात करें तो इग्निस में डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, पडल लैंप, अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला 7. 0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

maruti ignis car01

maruti suzuki ignis price

मारुति इग्निस की कीमत 5. 35 लाख रुपये से शुरू होकर 7. 72 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। यह कुल 7 वेरिएंट्स में आती है। इग्निस का बेस मॉडल सिग्मा है, जो 5. 35 लाख रुपये (एक्स शोरूम) का है और टॉप वेरिएंट अल्फा एएमटी है, जो 7. 72 लाख रुपये (एक्स शोरूम) का है।
News Source: Zee News

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button