बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बैल बिचकने से पलटी बैलगाड़ी, बुजुर्ग दम्पती गंभीर घायल
जिला मुख्यालय के समीप बाँसपानी गांव में बीती रात एक बैलगाड़ी पलट गई। इस हादसे में खेत से घर लौट रहे एक बुजुर्ग दम्पती गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाँसपानी निवासी छोटेलाल जौंजारे और उनकी पत्नी कमला जौंजारे कल रात बैलगाड़ी से खेत से घर लौट रहे थे। इसी बीच उनके बैल बिचक गए और बेतहाशा तेज दौड़ने लगे। इससे बैलगाड़ी एक गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बुजुर्ग दम्पती बुरी तरह घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और 100 डायल को सूचित किया। 100 डायल ने घटनास्थल पर पहुंच कर रात में ही घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।



