Weather Update : मध्यप्रदेश में कश्मीर जैसी ठंड, देखने मिलेंगी कोहरा और शीतलहर
Weather Update : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को मैदानी इलाके मंडला में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का असर आपको देखने मिल सकता है। दिसंबर में भी काफी ठंड देखने मिल सकती है।
गुरुवार को हवा की तेज रफ्तार के कारण ठंड का अहसास और भी बढ़ गया। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की ओर 260 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं) मौजूद है।
Weather Update : बर्फबारी से फिर बढ़ेंगी ठंड
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा दबाव क्षेत्र भी मौजूद है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।
Weather Update : ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं की दिशा उत्तर और उत्तर-पूर्व बनी हुई है। लगातार ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में भीषण ठंड का अनुभव हो रहा है। अगले एक-दो दिन में तापमान में और गिरावट की संभावना है।
खास खबरे
- MP WCD News: आंगनवाड़ी सहायिकाओं और अधिकारियों के लिए खुशखबरी: पदोन्नति, पेंशन और भत्तों का समय पर होगा निपटारा
- MP Swamitva Yojana: स्वामित्व योजना 2026: सीएम मोहन यादव और नितिन नबीन ने बांटे अधिकार पत्र, गांवों में खुशी की लहर
- Betul Murder Case: पत्नी के बारे में अभद्र बातें सुनने पर गुस्साए मालिक ने लिया खौफनाक फैसला, कर दिया मर्डर
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी ताजा भाव: सरसों पहुंची 8000 रुपये के पार, गेहूं और सोयाबीन के दामों में भी तेजी
- MP Cabinet Decisions: लाड़ली बहनों को तोहफा और शिक्षा-किसानों के लिए खुले तिजोरी के द्वार, कैबिनेट के 10 बड़े फैसले



