Summer Solstice 2025: कल 21 जून को सूर्य अपनी उत्तर यात्रा के अंतिम पड़ाव कर्क रेखा पर पहुंचने जा रहा है। सुबह सबेरे जब आप योग दिवस पर योग कर चुके होंगे, तब प्रात: 8 बजकर 12 मिनिट पर सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर होगा। इस खगोलीय घटना को समर सोल्स्टिस कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सूर्य का कर्क रेखा के साथ योग होगा। मध्यप्रदेश में मानसून के आ जाने से इसे मानसूनी योग कह सकते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्?त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि कर्क रेखा पृथ्वी के 16 देशों, भारत के 8 राज्यों तथा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से होकर निकलती है। आज सूर्य, कर्क रेखा पर स्थित नगरों में वहां के निवासियों के ठीक सिर के ऊपर होगा। इस कारण यहां जीरो शैडो डै की स्थिति होगी।

आधार के ठीक नीचे बनेगी छाया (Summer Solstice 2025)
उन स्थानों पर दोपहर में बादल न होने की स्थिति में किसी भी खंबे या टॉवर की छाया उसके आधार के नीचे बनेगी। इससे छाया कुछ पल के लिये दिखाई नहीं देगी। सारिका ने बताया कि आज की इस खगोलीय घटना के कारण पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी।
आज से शुरू करेगा दक्षिण की यात्रा (Summer Solstice 2025)
आज आपके शहर में भी दिन की अवधि साल की सबसे अधिक होगी। हालाकि मानसून आ जाने से सूर्य दर्शन कुछ शहरों में ठीक से नहीं हो पायेगा। आज कर्क रेखा पर पहुंचकर यह अपनी वापसी दक्षिण यात्रा आरंभ करेगा, जिसे दक्षिणायन होना कहा जाता है। तो तैयार हो जाइयें सबसे लंबे अवधि के दिन में कुछ अच्छा करने के लिये।

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्य (Summer Solstice 2025)
कर्क रेखा पर स्थित राज्यों में गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं।
कर्क रेखा पर स्थित मध्यप्रदेश के जिले (Summer Solstice 2025)
इसी तरह कर्क रेखा पर स्थित मध्यप्रदेश के जिलों में रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।
- Read Also: Tragic Accident: दर्दनाक हादसा… दो चचेरे भाइयों की स्टॉप डैम में डूबने से मौत, गांव में मातम
कहां कितनी होगी 21 जून को दिन की अवधि (Summer Solstice 2025)
नगर | सूर्योदय | सूर्यास्त | दिन की अवधि |
सिंगरौली | 5:12 | 6:50 | 13:38:04 |
अनूपपुर | 5:18 | 6:51 | 13:33:22 |
शहडोल | 5:19 | 6:53 | 13:34:12 |
कटनी | 5:21 | 6:58 | 13:36:29 |
दमोह | 5:23 | 7:02 | 13:38:56 |
उमरिया | 5:25 | 6:59 | 13:33:53 |
जबलपुर | 5:25 | 6:58 | 13:33:40 |
नरसिंहपुर | 5:28 | 7:01 | 13:32:42 |
छिंदवाडा | 5:31 | 7:00 | 13:28:58 |
नगर | सूर्योदय | सूर्यास्त | दिन की अवधि |
विदिशा | 5:33 | 7:08 | 13:35:09 |
रायसेन | 5:33 | 7:07 | 13:34:20 |
नर्मदापुरम | 5:34 | 7:06 | 13:31:53 |
भोपाल | 5:35 | 7:09 | 13:34:01 |
बैतूल | 5:35 | 7:04 | 13:28:22 |
हरदा | 5:38 | 7:08 | 13:30:08 |
आगरमालवा | 5:39 | 7:15 | 13:35:59 |
उज्जैन | 5:41 | 7:15 | 13:33:42 |
देवास | 5:41 | 7:13 | 13:31:10 |
इंदौर | 5:42 | 7:14 | 13:31:44 |
बुरहानपुर | 5:43 | 7:09 | 13:25:52 |
रतलाम | 5:44 | 7:18 | 13:34:20 |
नीमच | 5:44 | 7:22 | 13:38:21 |
धार | 5:44 | 7:16 | 13:31:13 |
राजगढ़ | 5:46 | 7:17 | 13:31:35 |
झाबुआ | 5:47 | 7:19 | 13:31:57 |
बडवानी | 5:47 | 7:16 | 13:28:52 |
खरगौन | 5:47 | 7:13 | 13:26:35 |
अलीराजपुर | 5:49 | 7:19 | 13:30:02 |
अन्य राज्यों के शहरों की यह स्थिति (Summer Solstice 2025)
नगर | सूर्योदय | सूर्यास्त | दिन की अवधि |
अंबिकापुर | 5:12 | 6:45 | 13:33:26 |
जयपुर | 5:33 | 7:23 | 13:50:07 |
बूंदी | 5:36 | 7:19 | 13:43:28 |
जोधपुर | 5:46 | 7:33 | 13:47:20 |
पाली | 5:46 | 7:30 | 13:44:57 |
बांसवाडा | 5:46 | 7:21 | 13:35:16 |
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com