कृषि अपडेट

Sugarcane Price: किसानों के लिए खुशखबरी, श्रीजी शुगर मिल ने बढ़ाए गन्ना खरीदी के दाम, 10 जनवरी से मिलेंगे इतने मूल्‍य

Sugarcane Price: किसानों के लिए खुशखबरी, श्रीजी शुगर मिल ने बढ़ाए गन्ना खरीदी के दाम, 10 जनवरी से मिलेंगे इतने दाम

Sugarcane Price: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। यहां किसानों को श्रीजी शुगर मिल सोहागपुर ने नए साल पर बड़ी सौगात दी है। मिल प्रबंधन ने किसानों से खरीदे जाने वाले गन्ने के दामों में खासी बढ़ोतरी कर दी है।

श्रीजी शुगर मिल के संचालक अभिषेक गोयल ने बताया कि मिल प्रारंभ करने के दौरान किसानों से गन्ना की खरीदी मिल गेट पर 305 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही थी। अब 10 जनवरी से गन्ना खरीदी के दाम 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए जाएंगे। दाम में इजाफा किए जाने से किसानों को खासा लाभ मिल सकेगा। दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, बल्कि इसके बाद भी दाम में इजाफा किया जाएगा।

लगातार बढ़ते रहेंगे दाम (Sugarcane Price)

उन्होंने बताया कि इसके बाद 1 फरवरी से किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने के दाम 325 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त होंगे। उसके पश्चात 21 फरवरी से गन्ना की खरीदी 335 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

वहीं 11 मार्च से गन्ना की खरीदी पेराई सीजन खत्म होने तक 345 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल गेट पर की जाएगी। यह मिल प्रबंधन द्वारा इस साल दिया जाने वाला सर्वाधिक दाम है।

अनुमति लेकर ही काटे गन्ना (Sugarcane Price)

श्री गोयल ने सभी किसानों से अपील की है कि गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों की सुविधा के लिए गन्ने के दाम समय-समय पर बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसे देखते हुए किसान धैर्यपूर्वक अनुमति लेकर ही गन्ना की कटाई करें। मिल प्रबंधन के द्वारा सभी किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा। इस कारण से औने-पौने दामों पर गन्ना अन्य लोगों को न बेचें। समय-समय पर बढ़ाए जाने वाले दामों का फायदा किसान उठाएं।

Related Articles

Back to top button