बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

PMAIS: इस योजना से तालाब निर्माण करवाने पर मिलेगी 80 हजार से एक लाख तक की सब्सिडी

बैतूल। बैतूल जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMAIS) के तहत बलराम तालाब योजनांतर्गत 64 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत सामान्य वर्ग के कृषकों के लिए 39, अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों के लिए 6 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों के लिए 19 तालाब स्वीकृत किए जाना है। बलराम तालाब निर्माण हेतु सभी वर्गों के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि केपी भगत से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम तालाब योजनांतर्गत निर्मित तालाब हेतु सामान्य वर्ग के कृषक अपने खेत में तालाब निर्माण करते हैं तो उन्हें लागत का 40 प्रतिशत या अधिकतम 80 हजार रुपए राशि अनुदान प्रदाय किया जाता है।

लघु सीमान्त किसानों हेतु 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 80 हजार रुपए प्रदाय किए जाते हैं। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को लागत का 75 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम एक लाख रुपए राशि का अनुदान दिया जाता है।

योजना के तहत किसान स्वयं तालाब खोद सकते हैं या मजदूरों/मशीनों का उपयोग करके तालाब खोद सकते हैं। किसान बलराम तालाब खोदकर वर्षा का जल संचय कर भूमिगत जल स्तर में वृद्धि के साथ-साथ सिंचाई में उपयोग कर सकते हैं।

यदि किसान अपनी आमदनी में और इजाफा करना चाहते हैं तो इसके साथ ही मछली पालन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी अपने क्षेत्र के निकटतम कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button