बैतूल अपडेट

Stubble Burning Betul Action: नरवाई जलाने पर सख्ती: 11 किसानों से 37500 रुपए वसूले, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Stubble Burning Betul Action: Strict action against stubble burning: Rs 37,500 recovered from 11 farmers, FIR registered against two

Stubble Burning Betul Action: नरवाई जलाने पर सख्ती: 11 किसानों से 37500 रुपए वसूले, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Stubble Burning Betul Action: नरवाई जलाने पर सख्ती: 11 किसानों से 37500 रुपए वसूले, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Stubble Burning Betul Action: रबी सीजन के बाद खेतों में बची नरवाई जलाने को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बैतूल जिले में नियम तोड़ने वाले किसानों पर न केवल जुर्माना लगाया गया, बल्कि कुछ मामलों में एफआईआर तक दर्ज की गई है।

प्रतिबंध के बावजूद जला रहे

बैतूल में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष जलाने पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ किसानों द्वारा आदेश का पालन नहीं करने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है। 11 किसानों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

विकासखंडवार यह है स्थिति

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैतूल विकासखंड में 5 मामलों में 20 हजार रुपए का दंड लगाया गया। चिचोली में 2 मामलों में 5 हजार रुपए, आमला में 3 मामलों में 7 हजार 500 रुपए और भैंसदेही में 1 मामले में 5 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।

दो किसानों पर एफआईआर

नियमों की अनदेखी करने वाले मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए घोड़ाडोंगरी और भीमपुर विकासखंड के 2 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पर्यावरण पर पड़ता है असर

विशेषज्ञों के अनुसार नरवाई जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है। इसे पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा माना जाता है।

किसानों से की यह अपील

प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे फसल अवशेष के प्रबंधन के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button