Sonam Raghuwanshi: राजा-सोनम रघुवंशी मामले में सच हुई पंडित की भविष्यवाणियां, सोनम की सास का बड़ा खुलासा

Sonam Raghuwanshi: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में अब बहुत कुछ स्पष्ट हो चुका है। राजा रघुवंशी का जहां शव बरामद होने के बाद उसका अंतिम संस्कार हो चुका है। वहीं सोनम रघुवंशी जिंदा है। उसे हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बीच उस पंडित को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है, जिन्होंने सोनम की तस्वीर उल्टी लटकाने का टोटका बताया था। इधर सोनम की सास ने पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा किया है।

गौरतलब है कि राजा की हत्या का खुलासा होने के बाद जब सोनम की तलाश हो रही थी, तब उसके पिता ने अपने ज्योतिषी से पूछा था। ज्योतिषी ने एक टोटका बताया था कि घर के बाहर उसकी उल्टी तस्वीर लटका दो, बेटी जीवित लौट आएगी। दो दिन पहले ही पिता ने उसकी तस्वीर लटकाई और सोनम जीवित अवस्था में मिल गई। यही कारण है कि अब ज्योतिषी की भी जोरों से चर्चा चल रही है।

पहले भी बताया था हनीमून पर खतरा (Sonam Raghuwanshi)

गौरतलब है कि इससे पहले भी ज्योतिषी ने हनीमून पर बड़ा खतरा बताया था। परिवार वाले सोनम और राजा को लेकर 16 मई को एक शादी में उज्जैन गए थे। वहीं दोनों की बाहर जाने की प्लानिंग हुई होगी। जाने के एक दिन पहले राजा ने घर पर बताया था। इस दौरान राजा के परिवार ने जब ज्योतिषी से बात की थी तो उन्होंने खतरा बताया था।

उसके बाद से ही मन था विचलित (Sonam Raghuwanshi)

राजा के परिवार वालों का उसके बाद से ही मन विचलित था। हालांकि फिर उन्होंने सोचा कि जितने लोगों के पास जाएंगे, उतनी ही बातें होंगी। इसलिए भगवान पर भरोसा करके उन्होंने दोनों को जाने दिया। अब इतनी बड़ी घटना सामने आई है। यहां भी ज्योतिषी की भविष्यवाणी सच साबित हुई।

मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता (Sonam Raghuwanshi)

गौरतलब है कि सोनम और राजा रघुवंशी का रिश्ता मेट्रोमोनियल साइट से हुआ था। सोनम के पिता के मुताबिक वे बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। एक दिन उन्होंने बेटे गोविंद से कहा कि वे लड़का देखने गुना जा रहे हैं। तब बेटे ने बताया कि मेट्रोमोनियल साइट पर एक लड़का देखा है। बातचीत की तो परिवार ठीक लगा। राजा से मिले तो लड़का अच्छा लगा।

दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल (Sonam Raghuwanshi)

इसके बाद रिश्ता तय हुआ। पत्रिका मिली तो दोनों की कुंडली में एक ही घर में मंगल थे। ज्योतिषी ने कहा सब ठीक है। हालांकि शादी के डेढ़ माह तक हमारे इसमें घर नहीं छोड़ते। पिता के मुताबिक मैंने विदाई के लिए 5 जून का मुहूर्त निकलवाया था, 21 मई को जब बेटा गोविंद हाथ में बैग लेकर सोनम को घर से लेकर जा रहा था तब पता चला कि बेटी-दामाद कामाख्या देवी जा रहे हैं।

Sonam Raghuwanshi Update: आखिर मिल गई शिलॉन्ग से लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी, अब खुलेंगे सारे 'राज'

दिवाली के बाद शादी का था मन (Sonam Raghuwanshi)

वैसे इन दोनों की शादी भी अभी करने का मन सोनम के परिवार का नहीं था। उसके पिता के अनुसार हमारा मन दिवाली के बाद शादी करने का था, लेकिन राजा के पिता का कहना था कि इतने दिन रोकते नहीं। इसलिए शादी की तारीख जल्द निकाल ली। संभवत: ऐसा नहीं होता तो यह सब नहीं होता।

सास ने किया एक बड़ा खुलासा (Sonam Raghuwanshi)

इस पूरे मामले को लेकर सोनम की सास उमा रघुवंशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनको पहले ही शक हुआ था, लेकिन तब वो कुछ समझ नहीं पाई। उन्होंने बताया कि सोनम ने शिलॉन्ग जाने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने पहले से टिकट करा रखे थे। यह बात किसी को बताई भी नहीं थी। दोनों यहां से कामाख्या जाने का कह कर निकले थे। फिर वहां पहुंच कर बताया कि आगे उनका प्लान शिलॉन्ग जाने का है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment