धर्म/अध्यात्म अपडेट

Shiv ji ke upay: साल में एक बार जरूर करना चाहिए शिव जी का ये उपाय, धन दौलत की कभी नही होगी कमी

shiv ji ke upay

Shiv ji ke Upay: संसार में शिव जी से बड़ा कोई योगी नहीं है, वे अपने भक्‍तों का हमेेशा ध्‍यान रखते है। जिस भी भक्‍त से वे प्रसन्‍न हो जाते है, उसके कभी किसी भी चीज की कमी नहीं आती। तांत्रिक ग्रंथों केे अनुसार शिव जी के कई ऐसे उपाय है, जो प्राणी को हर संकट से मुक्ति दिला सकते है, साथ ही उनकी हर मनोकामना भी पूरी हो सकती है। आज हम आपको देवाे के देव महादेव शिव के एक ऐसे ही उपाय  (Shivji ke Upay)  के बारे में बता रहे है, जो साल में एक बार करने से कभी धन, दौलत, यश और वैभव की कमी नहीं आने देगा। आईए जानते है विस्‍तार से…

बन जाती है बिगड़ी किस्मत (Shiv Ji Ke Upay)

ज्योतिष में आठवें घर को मृत्यु का घर माना गया है। यहां पर सभी ग्रह अपना अशुभ प्रभाव ही देते हैं। यहीं से व्यक्ति की मृत्यु का विचार किया जाता है। ऐसे में यदि श्मशान स्थित शिव की शरण ली जाएं तो व्यक्ति हर संकट से मुक्त हो सकता है। किसी भी दिन श्मशान में जाएं और वहां पर शिव को प्रणाम कर वहीं के पानी से स्नान करें। ऐसा करना सभी तरह की आर्थिक समस्याओं को दूर कर देता है। स्नान के बाद भी महादेव को प्रणाम करें।

Also Read: Tiger ka Video: चंद पलों में टाइगर ने कर लिया जंगली सुअर का शिकार, फुर्ती देख रोमांचित हुए पर्यटक, कैमरे में किया कैद

जब भी आप किसी श्मशान के पास से गुजरें तो मन ही मन वहां स्थित महादेव रूप कालभैरव का स्मरण कर उन्हें नमस्कार करें। इसके लिए आपको श्मशान में जाने की आवश्यकता नहीं है। इससे घर में घटने वाली सभी प्रकार की अशुभ घटनाएं रुक जाती हैं।

Also Read: Yamaha Electric Scooter: Ola और एथर को टक्कर देगा Yamaha का इलेकट्रिक स्कूटर, एक घंटे में हो जाता है फुल चार्ज, जानें डिटेल

शिव के ये उपाय भी है तुरंत लाभकारी

श्मशान स्थित कालभैरव के मंदिरों को भी जागृत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी सिद्ध पुरुष या विद्वान पंडित के मार्गदर्शन में वहां स्थित भैरव जी की नियमित पूजा की जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भैरव को शिव का उग्र स्वरूप माना गया है। अतः इनकी पूजा में विशेष सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है।

Also Read: Innova और Ertiga से भी आगे निकल गई New Mahindra Bolero, मार्केट में आने से पहले ही मचा रही धूम

शिव का रुद्राभिषेक भी समस्त कष्टों को दूर कर देता है। अतः यदि कभी विशेष संकट की घड़ी आन पड़े तो उनका अभिषेक अवश्य कराएं। यदि नौकरी पाना चाहते हैं तो गन्ने के ज्यूस से अभिषेक करते हैं, सुख के लिए दूध से अभिषेक करते हैं। इस प्रकार अलग-अलग उद्देश्यों के लिए अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक किया जाता है।

Also Read: Maruti New Swift Hybrid: वाह! खूब तेल बचाएगी मारुति की नई स्विफ्ट, माइलेज ऐसा कि बन जाएगी भारत की नंबर 1, देखें डिटेल्‍स

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button