
Shashankasana Benefits : ये योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसे ऊॅंंचाई बढ़ाने वाला व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ मिल जाता है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ये योग स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते हैं।
शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरीका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

शशांकासन करने का तरीका
- शशांकासन के अभ्यास के लिए किसी शांत तथा हवादार स्थान का जगह चुनें, योगा मैट बिछाकर उस पर बैठ जाएं।
- दोनों घुटनों को दूर-दूर फैलाएं।
- दोनों बांहें सिर के ऊपर उठाएं और बांहों को कंधे की चौड़ाई जितनी दूरी पर रखें।
- सांस छोड़ते हुए और बांहें सीधी रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें।
- ध्यान रहे आपके ठोड़ी और बांहें फर्श पर टिकी होनी चाहिए और सामने की और देखने की कोशिश करें।
- अपने हिसाब से इस अवस्था को धारण करें।
- सांस लेते हुए धीरे धीरे आरंभिक अवस्था में आ जाएं।
- यह एक चक्र हुआ।
- इसी तरह से आप 3 से 5 चक्र कर सकते हैं।
- Also Read: IAS Success Story: दो बार आईपीएस और फिर बने आईएएस अधिकारी, जानिए कार्तिक जीवाणी के संघर्ष की कहानी
शशांकसन से होने वाले लाभ
- ह्रदय रोगियों के लिए- शशांकासन के अभ्यास से हृदय रोग में बहुत आराम मिलता है। इसलिए चाहिए कि हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति इस आसन का अभ्यास जरूर करें।
- अगर आप तनाव से घिरे हुए हैं, तो इस आसन को करने से आपका तनाव धीरे-धीरे करके दूर हो सकता है।
- इसको करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और आपका मन भी शांत रहेगा।
- शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है।
- शशकासन करने से पेट से जुड़े रोग भी नहीं होते हैं और अगर कोई इनसे पीड़ित होता है, तो उसे इनमें आराम मिल सकता है।
- रोजाना इस आसन को करने से व्यक्ति की रीढ़ की हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है।
- फेंफड़ों मजबूती के लिए- फेंफड़ों को मजबूत करने के लिए यह एक उत्तम योगाभ्यास है।
- गर्दन, कंधे और हाथ में अगर आपके दर्द होता है, तो इसमें आपको आराम मिल सकता है।
- शशांकासन साइटिका के लिए- साइटिका में बहुत हद तक आराम मिल सकता है।
- हृदय रोगियों के लिए यह आसन लाभदायक है।
- इस आसन के नियमित अभ्यास से तनाव, क्रोध, चिड़चिड़ापन आदि मानसिक रोग भी दूर हो जाते हैं।
- ये योगासन (शशांकासन ) हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म कर देता है।
- Also Read: Hero Splendor : अब और भी शानदार फीचर्स के साथ आ रही स्पलेंडर, डिमांड इतनी कि स्टॉक हो गया खत्म
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com