मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update: एमपी में रविवार-सोमवार को बारिश की संभावना, यहां गिरेंगे ओले, कई हिस्सों में छाए बादल

MP Weather Update, Weather Update, IMD Weather Forecast, Weather Update Today, IMD Alert, IMD Weather Update, Weather Forecast Today, Weather Forecast, Monsoon Forecast

MP Weather Update: एमपी में रविवार-सोमवार को बारिश की संभावना, यहां गिरेंगे ओले, कई हिस्सों में छाए बादल
MP Weather Update: एमपी में रविवार-सोमवार को बारिश की संभावना, यहां गिरेंगे ओले, कई हिस्सों में छाए बादल

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। शनिवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हैं। वहीं रविवार और सोमवार को कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने भी इसकी संभावना जताई है। मौसम के इस बदलाव के चलते नवंबर के आखिर तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। (MP Weather Update)

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। वहीं रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौर समेत कई शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इंदौर संभाग के जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इसी तरह सोमवार को जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। (MP Weather Update)

चक्रवात के चलते बदल रहा मौसम (MP Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी की वजह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बताया जाता है कि अरब सागर में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है। इसी तरह जम्मू कश्मीर के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ से भी मौसम बदल रहा है। आज प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हैं। इससे दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट आई है। (MP Weather Update)

शुक्रवार तक तापमान की स्थिति (MP Weather Update)

शुक्रवार तक हालांकि अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान रीवा, जबलपुर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। शहडोल और सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। (MP Weather Update)

अब आएगी तापमान में गिरावट (MP Weather Update)

मौसम में बदलाव के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया। (MP Weather Update)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Back to top button