बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आईजी-डीआईजी पहुंचे रानीपुर, अफसरों को दी यह हिदायतें

  • प्रकाश सराठे, रानीपुर
    होशंगाबाद रेंज की आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगत सिंह राजपूत और बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार रात 8 बजे रानीपुर में चल रहे म्यूजियम के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान शाहपुर एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा, सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान व रानीपुर थाना प्रभारी नन्नेवीर सिंह मौके पर उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि अचानक बीच में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग जाने के कारण म्यूजियम का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा था। अब आचार संहिता खत्म होने व चुनाव ठंडे बस्ते में चले जाने के कारण शुक्रवार को म्यूजियम का निरीक्षण कर होशंगाबाद रेंज की आईजी दीपिका सूरी ने म्यूजियम का कार्य शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। इसके पश्चात सारणी माइंस में लगातार हो रही चोरियों को लेकर सारणी थाने का भी औचक निरीक्षण किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button