बैतूल अपडेट

Madhumakkhiyon Ka Hamla : जंगल में पूजा करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 15 अस्पताल में भर्ती

Madhumakkhiyon Ka Hamla : बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

Madhumakkhiyon Ka Hamla : बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल, इटारसी एवं सारणी के करीब 40 से 50 लोग धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था। चूल्हे का धुंआ जैसे ही पेड़ पर लगी मधुमक्खियों के छाते पर पहुंचा मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

गांव की ओर भागे लोग (Madhumakkhiyon Ka Hamla)

हमला होते ही लोगों ने गांव की ओर भाग कर अपने आप को बचाया। इसके बावजूद मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए। सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है।

धाराखोह बाबा की करते हैं पूजा  (Madhumakkhiyon Ka Hamla)

ग्रामीण सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि धाराखोह बाबा की पूजा करने सारनी और भोपाल, बैतूल और इटारसी सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है। रविवार शाम को भी करीब 40 से 50 लोग यहां पहुंचे थे।

इन सभी पर मधुमक्खियों ने ने हमला कर दिया। लोगों ने अपने आप को गांव की ओर भाग कर बचाई। हमले में करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button