बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खेत से उठ रही थी आग की लपटें, वहीं दौड़-दौड़ कर हो रही थी बुझाने की मशक्कत, चार एकड़ की फसल खाक

  • प्रकाश सराठे, रानीपुर
    घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के जुआड़ी के किसान विनय महतो के गेहूं के खेत में गुरुवार आग लग गई। लोगों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिरने से लगी। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से खेत में फैल गई। जिससे करीब 4 एकड़ की गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग से 3 से 4 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

    ग्रामीणों की तत्परता कारण आग को जैसे तैसे बुझाया गया। नहीं तो पूरा 8 एकड़ के खेत की फसल जल जाती और आसपास के अन्य किसानों के खेतों में भी फसलों को जला डालती। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता। गौरतलब है कि विगत कई सालों से जुआड़ी, कोयलारी, महकार, हीरावाड़ी सहित अन्य ग्रामों में विद्युत के झूलते हुए तार के कारण किसी के ना किसी के खेत में हर साल आग लगती है।

    किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कई सालों से विद्युत विभाग से मांग की जा रही है कि झूलते हुए तारों को कसा जाए परंतु विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कि क्षेत्र के किसानों को हर साल इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button