⇓ पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)
Rashifal 8 Nov : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
आज का सुविचार
कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको पहचानने लगते है और नाकामयाब होने के बाद आपको लोगों की पहचान हो जाती है। उपलब्धि और आलोचना एक दूसरे के मित्र हैं। उपलब्धियां बढ़ेगी तो.. निश्चित ही आप की, आलोचना भी बढ़ेगी।
छठ-महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं हों
पंचाग : 08 नवंबर, 2024
शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- सप्तमी 23:55:51
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 23 कार्तिक गते
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 12:02:20, पश्चात-श्रवण
योग- शूल 08:26:37, पश्चात-गण्ड
करण- गर 12:19:08, पश्चात-वाणिज्
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- मकर राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:39:42
सूर्यास्त- 17:29:39
दिन काल- 10:49:56
रात्रि काल- 13:10:49
चंद्रास्त- 23:13:49
चंद्रोदय- 12:36:25
राहू काल- 10:43-12:05 अशुभ
यम घंटा- 14:47-16:08 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ
प्रदोष- 17:30-20:10 तक
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:40-08:01
लाभ- 08:01-09:22
अमृत- 09:22-10:43
शुभ- 12:05-13:26
चर- 16:08-17:30
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 20:47-22:26
शुभ- 24:05-25:44
अमृत- 25:44-27:23
चर- 27:23-29:02
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
1. सूर्य- माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र- मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल- मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध- पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु- पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र- हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि- नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:40-07:34
बुध- 07:34-08:28
चन्द्र- 08:28-09:22
शनि- 09:22-10:16,
बृहस्पति- 10:16-11:11
मंगल- 11:11-12:05
सूर्य- 12:05-12:59
शुक्र- 12:59-13:53,
बुध- 13:53-14:47
चन्द्र- 14:47-15:41
शनि- 15:41-16:35
बृहस्पति- 16:35-17:30
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 17:30-18:36
सूर्य- 18:36-19:41
शुक्र- 19:41-20:47
बुध – 20:47-21:53
चन्द्र- 21:53-22:59
शनि- 22:59-24:05
बृहस्पति- 24:05-25:11
मंगल- 25:11-26:17
सूर्य- 26:17-27:23
शुक्र- 27:23-28:29
बुध- 28:29-29:35
चन्द्र- 29:35-30:40
आज 8 नवंबर 2024 का मेष राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपके कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको कुछ उतार-चढ़ावों के कारण समस्याएं अवश्य आएंगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सरकारी कामों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – कत्थई है।
आज 8 नवंबर 2024 का वृष राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातको के लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थीं, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपने यदि कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। माता जी की सेहत में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – क्रीम है।
आज 8 नवंबर 2024 का मिथुन राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के काम पूरा होने से खुशी होगी, क्योंकि उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी उन्हें कोई मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने खर्चों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान की खुशी के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।
आज 8 नवंबर 2024 का कर्क राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें, नहीं तो इससे नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। बॉस आपके कामों के लिए कुछ सुझाव दे सकते हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको वाहन सावधानी से चलना होगा, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – काला है।
आज 8 नवंबर 2024 का सिंह राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। धार्मिक कार्य में आपको काफी रुचि रहेगी और आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आप जीवनसाथी को लेकर कहीं डिनर डेट पर जाने के लिए योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम में हाथ डालने से बचना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सरसो है।
आज 8 नवंबर 2024 का कन्या राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातको के लिए वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। भाई व बहन के विवाह में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आना जाना पड़ सकता है। राजनीति में लोग अपने कामों से अपने सहयोगियों को खुश रखेंगे। आपको संतान से किसी किए हुए बातें को पूरा करना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
आज 8 नवंबर 2024 का तुला राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हांथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी तरक्की होगी, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपके शत्रु आपके मित्र बन सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
आज 8 नवंबर 2024 का वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर ध्यान देना होगा। आप कोई जरूरी निर्णय अपने परिवार में बड़े सदस्यों की मदद से लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
आज 8 नवंबर 2024 का धनु राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको कई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – मैरून है।
आज 8 नवंबर 2024 का मकर राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। करियर से संबंधित समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से यदि आप कोई धन संबंधित मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ नयी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। माता-पिता की सेहत के प्रति आप ध्यान दें। आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
आज 8 नवंबर 2024 का कुंभ राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे। जीवन साथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। शुभ अंक -8 और शुभ रंग – पीच है।
आज 8 नवंबर 2024 का मीन राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन इस राशि के जातकों को किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप यदि कोई निवेश करें, तो बहुत ही सोच समझ कर करें। कार्य क्षेत्र में भी आपके लिए गए किसी फैसले के लिए बाद में पछतावा होगा। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़कर आपके सामने आ सकती हैं। आपका कोई पुराना उधार चुकता होगा, लेकिन भाई-बहनो का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com