बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Theft: खेत से चुरा ले गए चंदन के दो पेड़, किसान ने पुलिस को दी सूचना

बैतूल। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के मालीपुरा गांव में खेत में लगे चंदन के पेड़ (sandalwood tree) अज्ञात चोर काट कर ले गए। सुबह जानकारी मिलने पर किसान ने चिचोली पुलिस थाना (Police station) में इसकी शिकायत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुरा निवासी अखिलेश सोनी के खेत में चंदन के पेड़ हैं। आज सुबह वे खेत पहुंचे तो 2 पेड़ कोई अज्ञात आरोपी काट कर ले जा चुका था। पेड़ों को आरे से जड़ से काटा गया है। पूरी लकड़ी आरोपियों द्वारा ले जाई चुकी है। अब खेत में इन पेड़ों का नामोनिशान भी नहीं बचा है।
चंदन के पेड़ों की चोरी होने के संबंध में किसान ने चिचोली थाना पहुंचकर शिकायत की है। किसान ने पुलिस से आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इधर इस चोरी की घटना से अन्य किसानों में भी डर है।



