मध्यप्रदेश अपडेट

New high speed corridor MP: इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच बनेगा ग्रीन फील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर, 24000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

New high speed corridor MP: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में रोड कनेक्टिविटी पर बेहद ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में कई हाई स्पीड कॉरिडोर, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और नेशनल हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर 2 दर्जन से ज्यादा रोड प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए हाल ही में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य सरकार ने एनएचएआई से करार भी किया है।

इन सभी में एक खास प्रोजेक्ट प्रदेश के 3 बड़े नगरों को जोड़ने का है। यह प्रोजेक्ट इसलिए खास है क्योंकि यह सड़क उन इलाकों से होकर बनेगी जहां अभी सड़क नहीं है। इससे इसका लाभ उन लोगों को मिल सकेगा, जो कि अभी तक हाई स्पीड सड़क की सुविधा से वंचित है। इस प्रोजेक्ट के तहत इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच ग्रीन फील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर बनाया जाना है। इस पर लगभग 24000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

यह ग्रीन फील्ड हाई स्पीड कॉरिडोर दो हिस्सों में बनेगा। पहला हिस्सा भोपाल से जबलपुर के बीच बनेगा। इसकी लंबाई होगी 255 किलोमीटर और इस पर करीब 14105 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कॉरिडोर का यह हिस्सा इन दोनों शहरों के बीच की दूरी करेगा और एक नया और छोटा रूट लोगों को मिलेगा। इससे कम समय में सफर तय हो सकेगा।

वहीं इसका दूसरा हिस्सा इंदौर से भोपाल के बीच बनेगा। इसकी दूरी होगी 160 किलोमीटर और इस पर 9716 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यह भी बिल्कुल नए रूट पर बनेगा। इससे यह दोनों शहर भी एक-दूसरे के करीब आएंगे और कम समय में सफर पूरा हो सकेगा। यह कॉरिडोर अगले 15 सालों की जरुरतों को देखते हुए प्लान किया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button