PM Modi Live From Bhopal: भोपाल में गरज रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां सुनें उनका ओजस्वी भाषण

PM Modi Live From Bhopal: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी शनिवार प्रात: 10.40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री मोदी, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए।

स्वागत के समय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक गोपाल भार्गव, विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, एसीएस संजय दुबे, संभाग आयुक्त भोपाल संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यहां देखें और सुनें प्रधानमंत्री का संबोधन… (PM Modi Live From Bhopal)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन (PM Modi Live From Bhopal)

लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं।

ड्रोन दीदी से किया संवाद (PM Modi Live From Bhopal)

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

नवाचारों का किया अवलोकन (PM Modi Live From Bhopal)

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment