बैतूल अपडेट

Nilay Daga Betul Visit: कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा का प्रथम नगर आगमन कल, स्वागत के साथ होगा फलों से तुलादान

Nilay Daga Betul Visit: बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा का बैतूल जिले में प्रथम आगमन 18 अगस्त दिन सोमवार को होने जा रहा है। श्री डागा सुबह 10 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत और फलों से तुलादान किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा सुबह 11 बजे जिले की सीमा में स्थित ग्राम धार पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका प्रथम स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्री डागा का काफिला बैतूल की ओर रवाना होगा और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।

इन स्थानों पर किया जाएगा स्वागत (Nilay Daga Betul Visit)

प्राप्त जानकारी अनुसार निलय विनोद डागा सुबह 11.30 बजे भौंरा पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे शाहपुर, 12.30 बजे बरेठा, 12.45 बजे कान्हावाड़ी जोड़, 1.00 बजे पाढर, 1.15 बजे बासपानी, 1.30 बजे भारत भारती, 1.40 बजे सोनाघाटी, 1.45 बजे टिकारी नाका, 1.50 बजे बी.ओ.एल. और 2.00 बजे गेंदा चौक में जनसमूह द्वारा स्वागत किया जाएगा।

निलय डागा, बैतूल

गुरुद्वारा पहुंच कर करेंगे पूजा-अर्चना (Nilay Daga Betul Visit)

2.10 बजे कारगिल चौक में स्थित अमर शहीद दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर निलय डागा माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत 2.20 बजे गुरुद्वारा पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 2.25 बजे मैकेनिक चौक, 2.30 बजे कांतिशिवा चौक और 2.40 बजे टांगा स्टैंड पर फलों से तुलादान कर उनका स्वागत किया जाएगा।

महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण (Nilay Daga Betul Visit)

दोपहर 2.50 बजे शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर, 3 बजे रानी दुर्गावती चौक में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर, 3.10 बजे अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर, 3.20 बजे महाराणा प्रताप चौक में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर, 3.25 बजे राजा भोज चौक में राजा भोज की प्रतिमा पर और 3.30 बजे बस स्टैंड चौक पर सरदार विष्णु गोंड जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

MP Congress District Presidents List: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने घोषित किए 71 जिला अध्यक्ष, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना (Nilay Daga Betul Visit)

इसके बाद 3.40 बजे लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजन अर्चन कर 3.50 बजे गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से काफिला डागा हाउस पहुंचेगा, जहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

संगठन के भावी रोडमैप पर चर्चा (Nilay Daga Betul Visit)

अंत में शाम 4.30 बजे डागा हाउस में जिले के सभी पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन पदाधिकारी और कांग्रेस परिवार के समस्त वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के भावी रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह (Nilay Daga Betul Visit)

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा के प्रथम आगमन को लेकर समूचा कांग्रेस संगठन उत्साहित है और जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आगमन कांग्रेस के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा तय करने वाला साबित होगा। (Nilay Daga Betul Visit)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button