Gold Silver Rate Today : सोना और चांदी के दामों में फिर आया उछाल
Gold Silver Rate Today : दीपावली का पर्व करीब है और ऐसे में सोना और चांदी के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में दीपावली पर और आने वाले शादियों सीजन में शादी के लिए जिन्हें जेवरात खरीदने हैं, उनमें मायूसी देखी जा रही है।
Gold Silver Rate Today : दीपावली का पर्व करीब है और ऐसे में सोना और चांदी के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में दीपावली पर और आने वाले शादियों सीजन में शादी के लिए जिन्हें जेवरात खरीदने हैं, उनमें मायूसी देखी जा रही है।
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा मंगलवार सुबह सोना और चांदी के भाव जारी किए गए। इनमें दोनों ही धातुओं में कल के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है। आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव जहां 78232 रुपये हैं वहीं इतनी ही शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी के भाव 97635 रुपये हैं। सोना में जहां आज 18 रुपये की तेजी आई वहीं चांदी भी 381 रुपये महंगी हुई है।
कौनसे सोने के कितने दाम
आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 78232 रुपये, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 77919 रुपये, 91.6 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 71661 रुपये, 75.0 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 58674 रुपये और 58.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम 45766 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे।
सोमवार को इनके दाम क्रमश: 78214 रुपये, 77901 रुपये, 71644 रुपये, 58661 रुपये और 45755 रुपये पर बंद हुए थे। इन दामों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ा होता है।
चांदी के इस तरह रहे दाम
इसी तरह चांदी 999 फाइन के दाम आज 97635 रुपये प्रति एक किलोग्राम रहे। कल यह चांदी 97167 रुपये के रेट पर खुली थी और 97254 रुपये पर बंद रही थी। बताया जाता है कि सोना और चांदी के यह भाव आल टाइम हाई हैं।
मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव
यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




