बैतूल अपडेट

Crime Update : किसान के घर डकैती डालने का प्रयास, सीसीटीवी में हुए कैद

Crime Update : बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केरपानी में सोमवार-मंगलवार की रात में एक किसान के घर पर अज्ञात बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया। रात में लोगों के जागने के बाद बदमाश मौके से भगाने लगे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Crime Update : किसान के घर डकैती डालने का प्रयास, सीसीटीवी में हुए कैद

⇒ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Crime Update : बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केरपानी में सोमवार-मंगलवार की रात में एक किसान के घर पर अज्ञात बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया। रात में लोगों के जागने के बाद बदमाश मौके से भगाने लगे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक केरपानी निवासी किसान संतोष सूर्यवंशी के घर रात 1 बजे 7 बदमाश आए। वह हथियार से उनके घर के सामने वाला लोहे का गेट तोड़ने की कोशिश कर थे। जिसकी आवाज से बच्चों की नींद खुल गई। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा कि कुछ लोग गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बच्चों के शोर मचाने पर भागे

इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और परिवार वालों को जगाया। शोर होने से बदमाश भागने लगे। बताया जाता है कि इनमें से ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया और झल्लार पुलिस को बुलवाकर उन्हें सौंप दिया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यहाँ देखें सीसीटीवी फुटेज का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button