सरकारी योजना/रोजगार

Teacher Recruitment: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 7299 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख, देखें डिटेल्स

Teacher Recruitment: A golden opportunity to become a teacher; recruitment for 7,299 posts; application deadline is October 18; check details.

Teacher Recruitment: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 7299 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख, देखें डिटेल्स
Teacher Recruitment: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 7299 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर है आवेदन की आखिरी तारीख, देखें डिटेल्स

Teacher Recruitment: सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए झारखंड से अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पैरा (संविदा) टीचर के 7299 रिक्त पदों को भरने के लिए JTAACCE 2026-Para Teacher भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 29 सितंबर 2026 से हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 18 अक्टूबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

पद के अनुसार अभ्यर्थी का 10+2 या स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित योग्यता के रूप में द्विवर्षीय डिप्लोमा बीएड, डीएलएड, बीएससी बीएड, बीए बीएड, एमएड आदि में से निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है। अभ्यर्थी ने राज्य पात्रता परीक्षा JTET भी पास की हो।

झारखंड के बाहर की TET भी मान्य

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने झारखंड के अलावा किसी अन्य राज्य की TET परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को नियुक्ति के तीन वर्ष के भीतर पहले ही प्रयास में JTET परीक्षा पास करनी होगी। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

JTAACCE 2026-Para Teacher के लिए रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख अक्टूबर 2026 में निर्धारित की जाएगी, जिसकी तारीख बाद में घोषित होगी। फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए 23 और 24 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है।

ऐसे पूरा करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले jssc.jharkhand.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद होम पेज पर Application Forms (Apply) सेक्शन में जाकर Online Application for JTAACCE-2026 (Para Teacher) के सामने दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद New Registration के माध्यम से पंजीकरण पूरा करें। मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म पूरा करें और निर्धारित स्थान पर अपना फोटो तथा सिग्नेचर अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है

भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

7299 पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7299 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें इंटरमीडिएट ट्रेड यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 1909 पद शामिल हैं। कक्षा 6 से 9 के लिए ग्रेजुएट लैंग्वेज नॉलेज के 1868 पद, ग्रेजुएट सोशल साइंस के 660 पद तथा ग्रेजुएट साइंस एवं मैथ्स के 1664 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बैकलॉग के लिए 1198 पद रिक्त रखे गए हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button