मध्यप्रदेश अपडेट

Independence Day 2025: मध्यप्रदेश में 15 अगस्त ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां तय, देखें पूरी सूची

Independence Day 2025: स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2025 को प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। वहीं जिलों में प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टरों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री मंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में और उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट में ध्वजारोहण करेंगे। (Independence Day 2025)

मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंसाना छतरपुर, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पांढुर्ना और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण करेंगे। (Independence Day 2025)

मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज में ध्वजारोहरण करेंगे। (Independence Day 2025)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मैहर में ध्वजारोहण करेंगे। शेष जिलों में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। (Independence Day 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button