बड़ी खबरें

Betul News: पिकअप से कत्लखाने ले जा रहे चार गोवंश की बचाई जान, चोरी के आरोपी और फरार वारंटी को भी किया गिरफ्तार

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर

बैतूल जिले की शाहपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गोवंश से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा। वाहन में 4 गोवंश ठूंस-ठूंस कर क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे। इसके अलावा एक मकान में चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के 30 हजार रुपए कीमत के जेवर जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में कानूलाल आरसे निवासी माली सिलपटी एवं चालक राहुल मार्सकोले निवासी छितरी बड़ द्वारा गोवंश भरकर कत्लखाने महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। गोवंश को गोशाला पहुंचाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं पिकअप वाहन को जप्त किया गया है।

इसके साथ ही शाहपुर के एसबीआई बैंक के पीछे रहने वाले शेख इमरान के घर हुई चोरी के आरोपी अमित विश्वकर्मा निवासी मोतीढाना को अभिरक्षा में लेकर उससे चोरी हुए जेवर कीमती करीबन 30000 रुपए के बरामद किए गए। जिसमें दो सोने के मंगलसूत्र, दो चांदी की अंगूठी, एक जोड़ चांदी की बिछिया एवं एक सोने की नथनी शामिल थी।

इसके उपरांत 2017 से फरार स्थाई वारंटी पवन विश्वकर्मा निवासी वासनिया घोड़ाडोंगरी की रैकी कर पकड़ा। जिसके विरुद्ध अन्य थानों में भी विभिन्न अपराध पंजीबद्ध है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी एसएन मुकाती, एएसआई नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक इश्तियाक अली, श्रीराम उइके, आरक्षक प्रवेश, धीरज, अनुराग, विकास, राजेश, दिनेश एवं महिला आरक्षक संगीता, अनीता की मुख्य भूमिका रही।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button