आसपास अपडेटबैतूल अपडेटबैतूल जिला अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Muralidhar Rao : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव पहुंचे बैतूल, हर बूथ पर इतने मत प्राप्त करने का दिया टॉरगेट

Betul Samachar : पार्टी ने आने वाले चुनाव के लिए हर बूथ पर 51 प्रतिशत मत प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता बूथ एक्शन प्लान तैयार कर उस पर काम करें। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने गुरूवार को जिला कार्यालय विजय भवन बैतूल में पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में व्यक्त किए।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला महामंत्री, सातों मोर्चों के जिलाध्यक्ष मंचासीन थे। श्री राव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने जो काम किए हैं, इतने कम समय में दूसरी कोई पार्टी नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इन कामों को जनता तक पहुंचाने की है।

श्री राव ने कहा कि सरकार के कामों का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी प्लेटफॉर्म पर करें कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसीलिए कार्यकर्ता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विस्तार के लिए करें। श्री राव ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के दम खम पर चलती है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने काम काज को लेकर भी पदाधिकारियों से जानकारी ली। श्री राव ने कहा कि पदाधिकारी प्रवास करें, प्रवास करने से पार्टी को मजबूती मिलती है वहीं व्यक्ति का भी विकास होता है। उन्होंने जिला व मंडल की बैठकें नियमित रूप से करने को कहा।

बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं जिला पदाधिकारियो ने प्रदेश प्रभारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने एवं आभार राहुल चौहान ने व्यक्त किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सभी सातों मोर्चों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित थे।

मां ताप्ती का किया पूजन

बैतूल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सुबह मुलताई पहुंचकर ताप्ती उद्गम स्थल पर मां ताप्ती का पूजन किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Agriculture News : दिसंबर में ही आ गए बौर, झड़ने और जलने का खतरा, कहीं इस साल खास न हो जाए आम

Related Articles

Back to top button