बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

आठनेर के 9749 मतदाता चुनेंगे नगर सरकार, मतदान 27 को, 15 मतदान केंद्र बनाए, 4 बूथ संवेदनशील

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
मंगलवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर के 9749 मतदाताओं के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 15 वार्डों के 15 मतदान केंद्र पर 15 चुनाव दल और दो रिजर्व दलों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक दल में 4 कर्मचारी और एक सुरक्षा कर्मी शामिल है।

इस चुनाव के लिए सोमवार को नगर के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के समीप आदिवासी मंगल भवन से चुनाव पार्टियां, चुनाव सामग्री लेकर चार बसों से मतदान केंद्रों पर रवाना हुईं। 15 मतदान केंद्रों के लिए 2 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार लवीना घागरे और प्रेक्षक की मौजूदगी में मतदान दलों को ईवीएम सहित चुनाव सामग्री वितरित की गई।

सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। नगर के हिडली रोड पर 7 मतदान केंद्र हैं और मुलताई रोड पर 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चार मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 2, 3, 12 और 13 संवेदनशील हैं। यहां पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है। लगातार पेट्रोलिंग पुलिस बल के द्वारा नगर में की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर बाहर से भी पुलिस बल आया है।

पैक्ट फाईल

  • कुल वार्ड : 15
  • कुल मतदाता : 9749
  • महिला मतदाता : 4818
  • पुरुष मतदाता : 4931
  • कुल प्रत्याशी : 48
  • महिला प्रत्याशी : 27
  • पुरुष प्रत्याशी : 21
  • पिछले चुनाव का परिणाम : भाजपा- 8, कांग्रेस- 6, निर्दलीय- 1, साथ ही अध्यक्ष भी भाजपा का। इस बार अध्यक्ष का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित।
  • भाजपा और कांग्रेस ने नौ-नौ महिलाओ को दी टिकट।

▪️ Read Also : MP Teacher Strike: हड़ताली शिक्षकों पर कार्यवाही शुरू, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित, ट्राइवल में भी चल रही है तैयारी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button