बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
NH पर बड़ा हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल, पहुंचाया अस्पताल

बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे (NH) पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शाहपुर तहसील क्षेत्र में स्थित धार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें आयशर ट्रक के चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों ट्रक इस बुरी तरह आपस में टकराए है कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं।
भौंरा पुलिस चौकी प्रभारी इरफान कुरैशी ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाला आयशर चालक हरिशंकर टेकाम (40) निवासी पादुखेड़ी है। वह भौंरा से धान की भूसी भरकर इटारसी की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से भोपाल की ओर से आ रहे ट्रक और आयशर ट्रक की टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ।
बताया जाता है कि भोपाल से नागपुर की ओर आ रहे ट्रक में अंकुश पवार (30) एवं उसका साथी गोलू (28) वर्ष थे। यह दोनों भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जिन्हें सुखतवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। आयशर ट्रक में मृतक ड्राइवर के अलावा मंगल पिता ज्ञानप्रसाद (30) निवासी इटारसी भी था। उसे शाहपुर में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृत चालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।



