बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जादू टोना का था शक, कोटवार पर कर दिया धारदार हथियार से हमला

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम देवठान में जादू टोना के शक में गांव के कोटवार पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे कोटवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसकी शिकायत परिजनों ने आमला थाने में दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें… पहले पानी मांगकर पीया फिर घोंप दिए ताबड़तोड़ चाकू, सिर पर पत्थर भी पटके

    आमला पुलिस ने बताया कि ग्राम देवठान में जादू टोना के शक में कोटवार भोजराज पिता काशीराम जौंजारे पर गांव के ही प्रह्लाद वरवड़े ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे कोटवार के माथे पर गहरी चोट लगी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घायल का मेडिकल कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें… मारपीट से थी परेशान, पत्नी ने ही परिजनों के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button