बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अनूठी परंपरा : यहां मृत लोगों की कराई जाती है शादी, पहले बाकायदा तय होता है रिश्ता और सगाई भी होती है

भारत की अनूठी परंपराएं (unique tradition) ना केवल विदेशी बल्कि देश के ही कई क्षेत्रों के लोगों के लिए अचरज भरी होती हैं। कुछ परंपराएं जहां लोगों को हत्प्रभ कर देती हैं तो कुछ हैरत में डाल देती हैं। हमारे देश में हर राज्य में अलग-अलग तरह की मान्यताएं, रीति-रिवाज (Amazing rituals in India) मिल जाएंगे। जिनको लोग सदियों से मानते आ रहे हैं।

आज के वक्त में जब लोग ज्यादा ही प्रैक्टिकल हो गए हैं। वे अपने तौर-तरीकों को भूलते जा रहे हैं। उन्हें ये रिवाज अजीबोगरीब लग सकते हैं। मगर, जो लोग इन रिवाजों में विश्वास करते हैं, वो आज भी निष्ठा से इनका पालन करते हैं। ऐसा ही एक रिवाज कर्नाटक में है। जहां मृत लोगों की शादी (Marriage of dead people) कराई जाती है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 28 जुलाई को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा (Dakshina Kannada) जिले में शोभा और चंदप्पा नाम के एक कपल की शादी करवाई गई। ये शादी नॉर्मल शादियों की ही तरह, सारे रीति-रिवाजों का पालन कर के हुई बस फर्क इतना था कि शोभा और चंदप्पा की मृत्यु 30 साल (man-woman married 30 years after death) हो चुकी है। दरअसल, कर्नाटक में प्रेथा कल्याणम (Pretha Kalyanam) नाम की एक प्रथा का पालन किया जाता है। जिसमें मर चुके लोगों का विवाह करवाया जाता है।

इन लोगों के लिए होता है यह आयोजन

ये मान्यता आज भी कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में मानी जाती है। इस मान्यता के तहत उन लोगों की शादी करवाई जाती है जो जन्म के वक्त ही मर गए थे या मृत पैदा हुए थे। इस तरह यहां के लोग मर चुके लोगों की आत्मा को सम्मान देने के लिए ऐसा करते हैं। हाल ही में ट्विटर पर एनी अरुण नाम के एक शख्स ने इस मान्यता से जुड़ा पूरा एक थ्रेड शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो एक ऐसी ही शादी में शामिल हुए हैं। इसके साथ उन्होंने वीडियो शेयर किए जिसमें लोग शादी के रिवाजों को करते दिख रहे हैं।

अविवाहित लोगों के देखने पर प्रतिबंध

शख्स ने बताया कि इस परंपरा के तहत मर चुके लोगों के परिवार एक-दूसरे के घर जाते हैं। पहले इंगेजमेंट करते हैं और फिर शादी की रस्में करते हैं। उन्होंने बताया कि इस शादी को बच्चे और अविवाहित लोग नहीं देख सकते। परिवार में लोग नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने भी आते हैं। शादी में मंगलसूत्र भी पहनाया जाता है और कन्यादान भी होता है। अरुण का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इसे 35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

News & Image Source :  https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/viral-karnataka-man-woman-married-30-years-after-death-pretha-kalyanam-amazing-marriage-tradition-ashas-4430678.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button