बड़ी खबरें

Betul News : बैतूल में बड़ा फेरबदल, जिले के 5 पुलिस थानों के बदले गए प्रभारी

Betul News : बैतूल। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें जिले के 5 पुलिस थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। इस बदलाव में जिला मुख्यालय बैतूल के कोतवाली और गंज थाने के साथ ही सारनी, साईंखेड़ा और शाहपुर थाने भी शामिल हैं। थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजे जाने के आदेश जारी हो चुके हैं।

एसपी निश्चल एन झारिया द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया को सारनी थाने की बागडोर सौंपी गई है। वहीं गंज थाने में पदस्थ इंस्पेक्टर रविकांत डहेरिया को कोतवाली थाने की कमान सौंपी गई है।

सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे को इस महत्वपूर्ण थाने से रूखसत कर दिया गया है। लाइन में पदस्थ रहे इंस्पेक्टर राजन उइके को जहां साईंखेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है वहीं साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को शाहपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button