बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

Navy me bharti : नौसेना में 10वीं पास के लिए भर्ती का मौका, ट्रेड अप्रेंटिस के 338 पदों के लिए बुलाये आवेदन, 11 जुलाई है आखरी तारीख

Navy Recruitment : भारतीय नौसेना (Indian Navy) के तहत नेवल डॉकयार्ड (Naval Dockyard) ने ट्रेड अप्रेंटिस (trade apprentice) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार Naval Dockyard Recruitment के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://dasapprenticembi.recttindia.in के माध्यम से 11 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू की जा चुकी है।

इन पदों पर की जा रही है भर्ती

नेवी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 338 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एक साल की अप्रेंटिसशिप में अनारक्षित वर्ग के लिए 181 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 54 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 30 पद,‌ अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 23 पद, पीडब्लूबीडी वर्ग के लिए 7 पद और आर्म्ड के लिए 8 पद शामिल हैं।

यह भी देखें… ITBP Constable Recruitment 2022 : आईटीबीपी में हवलदार के 248 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 7 जुलाई है अंतिम तिथि

आवेदन करने यह योग्यता जरुरी

नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का जन्म 1 अगस्त 2001 से 31 अक्टूबर 2008 के बीच होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यह भी देखें… Coal India me bharti : कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर हो रही भर्ती, Online करें आवेदन, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा 50 हजार वेतन

इस आधार पर किया जायेगा चयन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा अगस्त 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में जनरल साइंस, जनरल नॉलेज और मैथमेटिक्स से 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dasapprenticembi.recttindia.in पर 11 जुलाई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

News Source :  https://www.jansatta.com/job/indian-navy-recruitment-2022-apply-online-for-various-trade-apprentice-posts-in-naval-dockyard-at-dasapprenticembi-recttindiain-details-here/2256591/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button