ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Murder : सिर पर धारदार हथियार मार कर घर में सो रहे बुजुर्ग की निर्मम हत्या, रानीपुर के कतिया कोयलारी गांव की घटना, बैतूल में नदी में मिला युवक का शव

Murder machna me mili lash

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर

बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के कतिया कोयलारी गांव में एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घर में सो रहे बुजुर्ग के माथे पर अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार मारकर हत्या की गई है। घटना बीती रात की है। उधर बैतूल में माचना नदी पर स्थित एनीकट के दूसरी ओर डोह में एक शव सोमवार को मिला था।

कतिया कोयलारी में बुजुर्ग की हत्या मामले की मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं पुलिस द्वारा एसएफएल की टीम को भी सूचना दी गई। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की जांच की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कतिया कोयलारी गांव के निवासी किशोर नर्रे उम्र 55 वर्ष अपने घर में सामने के रुम में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है।

बैतूल में माचना एनीकट के पास मिला युवक का शव

इधर बैतूल शहर में सोमवार को माचना नदी के एनीकट के दूसरी ओर थमे पानी के डोह में एक लगभग चालीस वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि यह पानी एनीकट से रिस कर आता है और थमा रहता है। इसकी सप्लाई नहीं की जाती।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button