मध्यप्रदेश अपडेट

MP News: रोजगार सहायकों की हुई बल्ले-बल्ले, मानदेय हुआ दोगुना, अवकाश सहित मिलेंगी कई सुविधाएँ

MP News, MP Rojgar Sahayak, MP Rojgar Sahayak New Update, Madhya Pradesh News, Gram Rojgar Sahayak MP Today News, Rojgar sahayak hadtal, Rojgar sahayak up aaj niyamit nahin hota kya, Panchayat Sachiv ke liye Bharti, Panchayat Sachiv Bharti, MP Panchayat Vacancy 2023 in Hindi, Gram Panchayat Bharti |MP, MP janpad Panchayat Vacancy 2023, MP NEWS, gram rojgar sahayak salary mp, रोजगार सहायक को कैसे हटाएं, ग्राम रोजगार सहायक सैलरी 2023 mp, mp gram rojgar sahayak, mp rojgar sahayak portal, rojgar sahayak sachiv list mp, rojgar sahayak hadtal, nrega grs salary mp

MP News: रोजगार सहायकों की हुई बल्ले-बल्ले, मानदेय हुआ दोगुना, अवकाश सहित मिलेंगी कई सुविधाएँMP News: (भोपाल)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कार्य कर रहे रोजगार सहायकों के हित में 28 जून 2023 को कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब रोजगार सहायकों को मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

  • वर्तमान में रोजगार सहायकों को मिल रहे मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इसे दोगुना किया जाएगा। वर्तमान में 9,000 मासिक मानदेय के स्थान पर 18,000 मानदेय देने की व्यवस्था की जाएगी ।
  • अब रोजगार सहायकों की सेवा आसानी से समाप्त नहीं की जा सकेगी। विभागीय जाँच/अन्य जाँच आदि के पश्चात, आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के बाद ही कार्यवाही होगी।
  • सामान्य अवकाश सहित प्रसूति अवकाश आदि की सुविधा भी मिलेगी।
  • मातृत्व अवकाश के साथ ही पितृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।
  • पंचायत सचिव की नियुक्ति में 50 प्रतिशत स्थान रोजगार सहायकों के लिए सुरक्षित रहेंगे।
  • रोजगार सहायकों को भविष्य में स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित कार्यों में पंचायत सचिवों के समान ही माना जाएगा। इसके लिए आवश्यक नियम बनाए जाएंगे।

योजनाओं के क्रियान्वयन में होती है महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रोजगार सहायकों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोजगार सहायकों की विशेष भूमिका है। कोरोना काल में भी आम जनता और अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को राहत देने में रोजगार सहायकों ने महत्वपूर्ण कार्य किया। एक समय मनरेगा से संबंधित कार्य के लिए दायित्व निभाने वाले रोजगार सहायकों ने मनरेगा के क्रियान्वयन को व्यवस्थित करने के बाद राशन कार्ड बनवाने, संबल योजना, आयुष्मान कार्ड बनवाने, राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम और लाड़ली बहना योजना से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक किया है।

रोजगार सहायकों ने कम्प्यूटर सीखा और उसे चलाने में भी दक्ष बने। अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में कम्प्यूटर, लेपटॉप की सहायता लेनी होती है, फिजिकल का डिजिटल से मेल करवाने का कार्य रोजगार सहायकों ने किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिंदगी से अनिश्चितता खत्म करना आवश्यक है। रोजगार सहायक मेरे लिए विशेष हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिस तरह रामेश्वरम से लंका तक सेतु बंध बनाए गए थे आज रोजगार सहायक भी नल और नील जैसी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। सेतु निर्माण में गिलहरियों ने भी योगदान दिया था। ऐसे कार्यों में योगदान देने वाला प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है।

विकास में सहयोगी बनने का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा रोजगार सहायकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ किये जाने पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समस्त रोजगार सहायकों ने एक साथ प्रसन्न स्वर से मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश के विकास में समर्पित भाव से सहयोग करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button