मंडी भाव

Betul Mandi Bhav 19 August: बैतूल मंडी में गेहूं के भाव में भारी उछाल, सोयाबीन-चना-मक्का के दाम गिरे

Betul Mandi Bhav 19 August: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज कृषि उपजों के भाव में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। कई उपजों के भाव में जहां भारी गिरावट आई, वहीं कुछ उपजों के भाव में खासी तेजी देखी गई। आज कल के मुकाबले आवक में कमी आई है।

बैतूल मंडी में आज कुल 4260 बोरे की आवक हुई। इसके विपरीत कल 4906 बोरे की आवक हुई थी। आज सोयाबीन की 1116 बोरे, चना की 46, मक्का की 248, गेहूं 2779, सरसो की 19, मूंग की 11, उड़द की 6, तुअर की 2 और गुल्ली की 33 बोरे की आवक हुई।

betul mandi bhav today

सोयाबीन-चना के भाव में गिरावट (Betul Mandi Bhav 19 August)

आज सोयाबीन और चना के भाव में गिरावट आई है। कल सोयाबीन के उच्चत भाव 4801 रुपये तक गए थे वहीं आज यह 4700 रुपये तक ही जा पाए। इसी तरह चना के भाव कल 5700 रुपये तक गए थे, लेकिन आज 5601 रुपये तक ही जा सके।

betul mandi bhav

गेहूं में उछाल पर मक्का फिसली (Betul Mandi Bhav 19 August)

इसी तरह गेहूं के भाव में आज भारी उछाल आया है। कल गेहूं के अधिकतम भाव 2760 रुपये थे, लेकिन आज गेहूं के भाव 2801 रुपये तक पहुंचे। इसी तरह मक्का के भाव गिरे हैं। कल मक्का के भाव 2250 रुपये तक गए थे, लेकिन आज यह 2225 रुपये तक ही जा पाए।

सरसो के भाव में भी आया उछाल (Betul Mandi Bhav 19 August)

सरसो के भाव में भी आज उछाल दर्ज किया गया है। कल सरसो के उच्चतम भाव 6220 रुपये तक ही जा पाए थे, लेकिन आज यह 6325 रुपये तक गए हैं। यही स्थित मूंग की भी रही। मूंग के भाव कल 7100 रुपये तक ही जा सके थे, लेकिन आज यह 7300 रुपये तक पहुंचे।

बैतूल मंडी में आज 19 अगस्त 2025 की आवक और भाव की स्थिति… (Betul Mandi Bhav 19 August)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button