Betul Parasia Road Accident: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर बस-कार की भिड़ंत, 8 यात्री घायल, नागपुर का युवक गंभीर
प्रकाश सराठे, रानीपुर (Betul Parasia Road Accident)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। यहां बैतूल से सारणी जा रही बस और सारणी से बैतूल लौट रही कार की जुवाड़ी के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार नागपुर निवासी नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस में सवार 8 यात्री भी घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुवाड़ी के पास यह हादसा हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां इनका इलाज चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि अधिकारी ने बताया कि कार में सवार नितेश के माथे और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें हैं।

बस में सवार यह यात्री घायल
इधर बस में सवार आठ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें सुंदर सिंह पिता अमल उईके (50 वर्ष) निवासी भोगई खापा, गुल्लोबाई पति भागू उईके (60 वर्ष) निवासी भोगई खापा, प्रिया पिता दयामंद सदू (17 वर्ष) निवासी पाथाखेड़ा, दुर्गा पत्नी देवी प्रसाद मालवीय (30 वर्ष) निवासी पाथाखेड़ा, लक्ष्मी पत्नी सुंदरलाल (23 वर्ष) निवासी हमलापुर, मंत्रा सलाम (56 वर्ष) निवासी दमुआ नाका और बिरजू बारस्कर पिता शिवपाल बारस्कर (21 वर्ष) निवासी भोगई खापा शामिल हैं।

यात्री ने बताया, कैसे हुआ हादसा
बस में सवार यात्री बिरजू बारस्कर ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल और थाना मोबाइल मौके पर पहुँची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुँचाया, जहाँ सभी का उपचार जारी है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



