यूटिलिटी अपडेट

PhonePe Service: फोन पे वालों की हुई मौज! यूजर्स को अब मिलेगी ये सुविधा, खुशी से झूमे उपभोक्‍ता

PhonePe Service: Phone Pe people have fun! Users will now get this facility, the consumer will be happy

PhonePe Service: फोन पे वालों की हुई मौज! यूजर्स को अब मिलेगी ये सुविधा, खुशी से झूमे उपभोक्‍ता
Image Source – Social Media

PhonePe Service: भारत का सबसे बड़ा Digital Payment प्लेटफॉर्म फोन पे अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है। PhonePe से जुड़े इस नए फीचर की मदद से अब भारत के अलावा दूसरे देशों में भी पेमेंट आसानी से किया जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि फोन पर अब विदेश यात्रा के दौरान ट्रांजैक्शन (UPI International) करने में भी आपकी मदद करेगा। बता दें कि फोन पर अब पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने यूजर्स के लिए यह कमाल का फीचर्स लाया है।

Money9 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बाहर के देश (Foreign Country) में ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए ये फीचर काफी उपयोगी है। इसके पहले घुमते समय इंटरनेशनल डेबिट कार्ड ही काम आता था। फोन पे का ये फीचर भी इसी तरह काम करेगा और इसमें ट्रांजेक्‍शन के दौरान आपके खाते से फॉरेन करंसी ही कटेगी। इससे अब PhonePe ऐप पर Unified Payments Interface- UPI के जरिए विदेशी मर्चेंट्स को भी आसानी से भुगतान कर पाएंगे।

PhonePe द्वारा उपलब्‍ध कराई गई जानकारी के अनुसार फोन पे की ये सर्विस संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE, मॉरीशस, सिंगापुर, भूटान और नेपाल के सभी अंतरराष्ट्रीय मर्चेंट आउटलेट (International Merchant Outlet) जिनके पास स्थानीय QR कोड है, वहां पर ही इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकेगा। UPI International सर्विस को आने वाले समय में अन्य देशों में भी जारी किए जाने की उम्मीद है। अब इस सुविधा के आने के बाद विदेश में Payment के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) या फिर Forex Card की जरूरत नहीं होगी।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल(PhonePe Service)

PhonePe यूजर्स को PhonePe ऐप में UPI International करने के लिए सबसे पहले ऐप से लिंक अपने Unified Payments Interface- UPI के साथ जुड़े Bank Account को एक्टिवेट करना होगा। PhonePe कंपनी ने बताया कि इस फीचर को ट्रिप पर जाने से पहले या फिर Location पर पहुंचने के बाद भी किया जा सकेगा। इस सर्विस को एक्टिवेट (Activate) करने के लिए केवल यूजर को अपना यूपीआई पिन (UPI PIN) डालने की जरूरत होगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button