Noida Viral Video : नोएडा में पेट्रोल कर्मियों ने पेट्रोल डलवाने आए व्यक्ति के साथ की गुंडागर्दी
Noida Viral Video: In Noida, petrol personnel committed hooliganism with a person who had come to fill petrol.
ग्रेटर नोएडा : Noida Viral Video उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी सामने आई है। जहां पर पेट्रोल डलवाने आए एक स्कूटी सवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने थप्पड़ों से जमकर पीटा। अब पंप के कर्मचारियों की इस गुंडागर्दी का वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए पंप के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार युवक से मारपीट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट कोतवाली के बिसरख में स्कूटी में पेट्रोल भरवाने को लेकर युवक और पंप के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर स्कूटी सवार युवक को बेरहमी से जमकर पीटा। मामले का सोशल मीडियो पर वायरल वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
#UttarPradesh#GreaterNoida पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के झुंड ने बुरी तरह मारा पीटा,
पेट्रोल पंप कर्मचारी आय दिन गुंडों कि तरह लड़ते देखे जाते है,
अगर एक मुस्लिम होता है तो उल्टा उसे ही फसा देते है मार पीट कर कि यही हमसे झगड़ा कर रहा था pic.twitter.com/ahN5o7FGS0— Aaysha Rajput 🇮🇳 🇵🇸 (@ahana_00) May 12, 2024
पुलिस ने 3 पंप कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस मारपीट के वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे किसी किसी बात को लेकर पहले एक कर्मचारी के साथ स्कूटी सवार युवक की कहासुनी होती है, उसके बाद वहां मौजूद अन्य पेट्रोल पंप कर्मचारी उस युवक को घेर लेते हैं और कुछ बहस के बाद सब मिलकर उसे बेरहमी से पीटने लगते हैं। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव की भी कोशिश करते हैं, लेकिन कर्मचारी उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं थे और इस घटना का अंजाम दे दिया। अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



