टेक/ऑटो

TATA SUMO 2023: स्कार्पियो की बत्ती गुल करने आ रही टाटा सूमो, इतने दमदार इंजन के साथ मिलेंगे सबसे एडवांस फीचर्स

tata sumo gold, new tata sumo price, tata sumo 2023 on road price in bangalore, tata sumo launch date, tata sumo (10 seater)


TATA SUMO 2023: एक समय में टाटा सूमो सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी हुआ करती थी। आज बाजार में कई नए फीचर्स वाली गाड़ियां आ गई है, जिसने टाटा सूमो को भी पीछे छोड़ दिया है। अभी कुछ समय से टाटा सूमो के नए मॉडल की खूब चर्चा हो रही है। टाटा सूमो जल्द ही बाजार में धूम मचा सकती है। आइए इस धाकड़ Tata Sumo 2023 के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई Tata Sumo 2023 मार्केट में दिखाएगी जलवा!

टाटा समय-समय पर अपनी नई और जबरदस्त कारें लॉन्च करती रहती है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही अपनी पुरानी एसयूवी को नए वर्जन में लॉन्च करेगी। इसके फीचर्स और कीमत कमाल की होने वाली है। कंपनी ने अपने नए अपग्रेडेड वर्जन टाटा सूमो को काफी प्रतिस्पर्धी बना रही है ताकि इसे अन्य गाड़ियों के मुकाबले तुलनात्मक रूप से बेचा जा सके। टाटा सूमो एसयूवी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ क्रूज़ कंट्रोल से भरी हुई होगी। Tata Sumo 2023 के नए मॉडल में आपको काफी बदलाव देखने को मिल सकती हैं। नई Tata Sumo को नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

नई टाटा सूमो 2023 का खतरनाक लुक

आपको बता दें कि टाटा सूमो 2023 बेहतरीन लुक में आपको केबिन स्पेस भी ज्यादा मिलता है। कंपनी इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी देने जा रही है।

नई टाटा सूमो 2023 के अद्भुत फीचर्स

यह कार हर किसी के दिल पर राज करने आ रही है, अगर फीचर्स की बात करें तो Tata Sumo 2023 SUV में आपको क्रूज़ कंट्रोल के साथ कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं कंपनी की ओर से इसकी सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में इसमें कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसके लुक को भी काफी बेहतर बनाया जा रहा है। टाटा सूमो 2023 एसयूवी में क्रूज़ कंट्रोल, एडीएएस, सनरूफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, हैंड्स-फ्री मोबाइल फोन रिसेप्शन, रूफ माउंटेड एसी, फॉग लैंप, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

नई टाटा सूमो 2023 का दमदार इंजन

अगर इंजन की बात करें तो टाटा सूमो में दमदार इंजन देखने को मिलेगा। टाटा सूमो में 2936 सीसी का डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इससे पहले जब यह भारतीय बाजार में मौजूद था। उस समय इसमें 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता था। इस एसयूवी को कंपनी ने BS4 इंजन के साथ भी अपडेट किया था। लेकिन बाद में कंपनी को इसे बंद करना पड़ा। नई टाटा सूमो 2023 को कंपनी 7-सीटर वेरिएंट में बाजार में पेश कर सकती है।

नई टाटा सूमो 2023 की कीमत क्या होगी?

टाटा सूमो की कीमत के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बताया जा रहा है कि टाटा सूमो एसयूवी की अनुमानित कीमत 6.5 लाख रुपए से शुरू होकर 10 लाख रुपए तक हो सकती है। टाटा सूमो 2023 एसयूवी बाजार में कभी भी लॉन्च हो सकती है।

Related Articles

Back to top button