मध्यप्रदेश अपडेट

MP Board 8th 5th Result 2023: पांचवीं और आठवीं के संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित, चार-चार फीसद का हुआ इजाफा, यहां करें चेक

MP Board 8th 5th Result 2023, 5th class result 2023 mp board roll number, 8th class result 2023 mp board roll number, mp board 5th class result 2023 kaise check kare, rskmp result 5th class 2023, rskmp result 8th class 2023, 8th class mp board result, 8th class result mp board 2023 kab aayega, mp board result 2023

MP Board 8th 5th Result 2023: पांचवीं और आठवीं के संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित, चार-चार फीसद का हुआ इजाफा, यहां करें चेक
Source: Credit – Social Media

MP Board 8th 5th Result 2023: (भोपाल)। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र स्‍कूल शिक्षा विभाग के द्वारा इस वर्ष आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा के पुन: परीक्षण उपरांत संशोधित परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किए गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि इन परीक्षाओं के वार्षिक परिणाम विगत 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे। जिसमें कतिपय शालाओं के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नही करने के कारण कुछ बच्‍चे अनुर्तीण हुए थे। इसके साथ ही कई विद्यार्थी मात्र 1 या 2 विषयों में अनुर्तीण थे।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र धनराजू एस ने बताया कि, इस संबंध में स्‍कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) इन्‍दर सिंह परमार के दिशा निर्देशों के अनुसार विभाग ने समस्‍त 24 लाख विद्यार्थियों के डाटा विश्‍लेषण के उपरांत ऐसे लगभग 3 लाख 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों को चिन्हित किया जो शालाओं के द्वारा प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि नहीं करने के कारण या मात्र 1 या 2 विषयों में अनुत्तीर्ण थे।

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने छात्रहित में उन सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों का पुन: परीक्षण करने का निर्णय लिया। इस हेतु समयबध्‍द कार्यनीति तैयार करते हुए 27 मई से 3 जून की अल्‍प अवधि में ऐसे 3 लाख 89 हजार 764 विद्यार्थियों की लगभग 5 लाख उत्‍तर पुस्तिकाओं का पुन: परीक्षण कर अंकों की प्रविष्टि तथा प्राप्‍ताकों का मिलान कर आवश्‍यकता होने पर सुधार किया गया। साथ ही शालाओं को प्रोजेक्‍ट अंकों की प्रविष्टि का अवसर भी प्रदान किया गया। इस प्रक्रिया के उपरांत कक्षा 5वीं के 44 हजार 293 तथा कक्षा 8वीं के 44 हजार 751 अतिरिक्‍त विद्यार्थी उत्‍तीर्ण घोषित हुए हैं। जिसके उपरांत सत्र 2022-23 में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 76.09 से बढकर 80.29 प्रतिशत एवं कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 82.27 से बढकर 86.02 प्रतिशत हुआ है।

कक्षा 8 का पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम और संशोधित परीक्षा परिणाम एक नजर में

कक्षा 5 का पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम और संशोधित परीक्षा परिणाम एक नजर में

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं के ऐसे विद्यार्थी जो पूर्व में 15 मई 2023 के परीक्षा फल में मात्र 1 या 2 विषयों में अनुत्तीर्ण थे अथवा जिनकी शालाओं द्वारा उनके प्रोजेक्‍ट कार्यों के अंकों की प्रविष्ठि उनकी अंकसूची में नहीं की जाने के कारण अनुत्तीर्ण थे वे संशोधित परीक्षा परिणाम राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र की वेबलिंक https://shorturl.at/owY14 या https://shorturl.at/jkrCU पर देख सकते हैं। संशोधित परीक्षा परिणाम में परिवर्तन की स्थिति में संबंधित शालाएं ऐसे विद्यार्थी को नवीन अंकसूची उपलब्‍ध करायेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button