MP Anganwadi Bharti 2025: एमपी में 19504 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें जिलेवार पद संख्या

MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही युवतियों और महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19504 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म लिंक खुल गया है।

शैक्षिक योग्यता और पात्रता मापदंड (MP Anganwadi Bharti 2025)

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (12वीं) पास होना चाहिए। इसके अलावा जिस ग्राम या नगरीय क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद की पूर्ति की जानी है, अभ्यर्थियों को उस ग्रमीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम एंव शहरी या नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना जरूरी है। अन्य ग्राम/वार्ड की महिला आवेदन हेतु पात्र नहीं है।

आवेदक के लिए आयु सीमा (MP Anganwadi Bharti 2025)

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एंव आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करते हुए सभी सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड होंगे। आवेदन के बाद संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी।

किस जिले में कितने पदों पर भर्ती (MP Anganwadi Bharti 2025)

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विभिन्न जिलों में अलग-अलग पद है। किस जिले में कितने पद हैं, इसकी सूची नीचे दिए गए टेबल में दी गई है। कार्यकर्ता सहायिका

जिलाकार्यकर्तासहायिका
भोपाल32289
रायसेन27452
राजगढ़28501
सीहोर27270
विदिशा57528
भिण्ड31469
मुरैना47633
श्योपुर56375
अशोकनगर51260
दतिया42228
गुना51544
ग्वालियर44231
शिवपुरी95611
अलीराजपुर36839
बड़वानी50244
बुरहानपुर1894
धार54539
इंदौर32196
झाबुआ51890
खण्डवा45168
खरगोन55356
बालाघाट45271
छिंदवाड़ा53341
डिंडोरी59348
जबलपुर35422
कटनी28252
मंडला58524
नरसिंहपुर32134
पन्ना1245
सिवनी43310
बैतूल50177
हरदा21122
नर्मदापुरम24264
मैहर14125
मऊगंज6281
रीवा32390
सतना25324
सीधी30121
सिंगरौली18200
छतरपुर44322
दमोह31321
निवाड़ी1371
पन्ना13328
सागर66483
टीकमगढ़21223
अनूपपुर30150
शहडोल53276
उमरिया39155
आगर मालवा16124
देवास30252
मंदसौर23297
नीमच22169
रतलाम39508
शाजापुर28138
उज्जैन45292
कुल पद202717477

आवेदन करने की यह प्रक्रिया (MP Anganwadi Bharti 2025)

आंगनवाड़ी भर्ती का फॉर्म भरने की प्रक्रिया MP Online के चयन पोर्टल के जरिए या कियोस्क के जरिए पूरी की जा सकती है। आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी भी कटेगा। आवेदन के दौरान यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क किया जा सकता है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।

  • यहां देखें इस भर्ती प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं अन्य जानकारियाँ: यहां क्लिक करें

डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से होगी भर्ती (MP Anganwadi Bharti 2025)

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती पूर्णत: डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कुल 19504 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

चयन में नहीं होगा कोई भी भेदभाव (MP Anganwadi Bharti 2025)

इस प्रक्रिया में इच्छुक महिलाएं MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर अपना आवेदन कर सकेंगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदनकर्ता अपने दस्तावेज भी इसी पोर्टल पर अपलोड करेंगे तथा चयन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं योग्यता आधारित होगी। इस पहल से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की योग्य महिलाओं को समान अवसर मिलेगा और चयन में किसी प्रकार की भेदभाव या अपारदर्शिता नहीं होगी।

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन (MP Anganwadi Bharti 2025)

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे 4 जुलाई 2025 तक पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बार विभागीय कार्यालयों में ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस चयन पोर्टल का हाल ही में शुभारंभ किया है ताकि समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

इस भर्ती को लेकर पूछे जा सकने वाले सवाल और उनके जवाब (FAQs-Frequently Asked Questions)

1. मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?

✅ उत्तर: इस बार महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा कुल 19,504 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पद शामिल हैं।


2. MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?

✅ उत्तर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (हायर सेकेण्डरी) होना चाहिए। साथ ही वह उसी ग्राम या वार्ड की निवासी महिला होनी चाहिए, जहां पद रिक्त है।


3. आवेदन करने की उम्र सीमा क्या है?

✅ उत्तर: आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।


4. MP आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

✅ उत्तर: इच्छुक उम्मीदवार चयन पोर्टल या नजदीकी MP Online कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


5. क्या आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट में संशोधन किया जा सकता है?

✅ उत्तर: हां, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन के बाद संशोधन की सुविधा भी दी गई है।


6. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

✅ उत्तर: इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।


7. आवेदन शुल्क कितना है और कैसे भुगतान करना होगा?

✅ उत्तर: आवेदन शुल्क ₹100 + 18% GST है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।


8. क्या यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है?

✅ उत्तर: जी हां, यह भर्ती पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से होगी। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


9. चयन किस आधार पर किया जाएगा?

✅ उत्तर: चयन प्रक्रिया योग्यता आधारित होगी — मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर।


10. अगर आवेदन में कोई समस्या आती है तो कहां संपर्क करें?

✅ उत्तर: आप हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment