बैतूल अपडेट

Betul illegal clinics inspection: बैतूल में अवैध क्लीनिकों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा, कई को किया सील

Betul illegal clinics inspection: बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े के निर्देश पर जिले में संचालित अवैध क्लीनिकों का जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार ने निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित पाए गए क्लीनिकों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही संचालकों को चेतावनी दी गई।

जनसंपर्क विभाग बैतूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परिहार द्वारा विकासखंड भैंसदेही के अंतर्गत देशमुख क्लीनिक सांवलमेढ़ा, सरकार क्लीनिक उदामा, सरकार क्लीनिक ग्राम कुण्डी, धाड़से क्लीनिक ग्राम धाबा, मंडल क्लीनिक कोथलकुण्ड का निरीक्षण किया गया।

अपंजीकृत क्लीनिकों पर लगाए ताले (Betul illegal clinics inspection)

निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश परिहार द्वारा अवैध रूप से संचालित संचालकों, जिनके पास चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं पाए गए तथा जिनका जिला कार्यालय में पंजीयन नहीं था, उनके क्लीनिक तत्काल बंद किए गए।

दंडात्मक कार्यवाही की दी चेतावनी (Betul illegal clinics inspection)

साथ ही क्लीनिक संचालकों को मध्य प्रदेश उपचार्यगृह तथा रूजोपचार अधिनियम अंतर्गत क्लीनिकों का पंजीयन करने तथा नियमानुसार संचालित करने के निर्देश दिए। क्लीनिक का पंजीयन नहीं पाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विस्तार प्रशिक्षक भैंसदेही मौजूद रहे।

सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण (Betul illegal clinics inspection)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने गुरूवार को संजीवनी क्लीनिक कृष्णपुरा टिकारी, जिला मलेरिया कार्यालय बैतूल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसनूर का औचक निरीक्षण किया।

बालक का परीक्षण कर किया उपचार (Betul illegal clinics inspection)

संजीवनी क्लीनिक में निरीक्षण के दौरान डॉ हुरमाड़े ने ओपीडी में उपचार लेने आए बालक का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया। उपलब्ध दवाईयां एवं उपकरणों की जानकारी ली तथा संस्था में निर्धारित समय अनुसार ओपीडी का संचालन करने के अलावा दवाइयों के पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता एवं संस्था में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

मलेरिया अधिकारी से ली जानकारी (Betul illegal clinics inspection)

जिला मलेरिया कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत से वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।

मुख्यालय पर रहने के दिए निर्देश (Betul illegal clinics inspection)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसनूर के औचक निरीक्षण के दौरान एएनएम एवं नर्सिंग स्टाफ को मुख्यालय पर रहकर निवास कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं जो हितग्राही स्वास्थ्य सेवा लेने आ रहे हैं उनके साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।

बिसनूर में होगी सेक्टर स्तरीय बैठक (Betul illegal clinics inspection)

निरीक्षण के पश्चात् बीएमओ को निर्देश दिये कि सेक्टर बिसनूर की सेक्टर स्तरीय बैठक जो मासोद में की जा रही है वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसनूर में ही आयोजित की जाएं। (Betul illegal clinics inspection)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button