Illegal Liquor Seized Betul: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 55 हजार की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Illegal Liquor Seized Betul: बैतूल। सारणी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना सारणी पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर 2025 को नाव घाट सारणी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद बोलेरो वाहन क्रमांक MH 29 L 0052 में अवैध शराब ले जाई जा रही है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाना है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया।

बोलेरो वाहन में थी इतनी शराब
जांच के दौरान गाड़ी से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसमें लिमोन्ट बियर के 8 कार्टन पाए गए, प्रत्येक कार्टन में 12 बोतलें थीं। कुल 96 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें 650 मिलीलीटर की मात्रा थी। इस तरह 62.400 लीटर बियर मिली। इसके अलावा देशी प्लेन शराब के दो कार्टन में 200 क्वार्टर मिले, जिनमें प्रत्येक 180 मिलीलीटर था और कुल 36 लीटर शराब दर्ज हुई।
जांच में आफीसर्स च्वाइस के 3 कार्टन भी बरामद किए गए, जिनमें 144 क्वार्टर थे। प्रत्येक क्वार्टर में 180 मिलीलीटर शराब थी और कुल मात्रा 25.920 लीटर रही। साथ ही गोवा लाल ब्रांड की डेढ़ पेटी भी मिली, जिसमें 75 क्वार्टर शराब थी। यह कुल 13.500 लीटर रही। इस तरह वाहन से कुल 137.820 लीटर शराब जब्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 55090 रुपये आंकी गई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें संतोष पिता मुन्नुलाल वर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी शॉपिंग सेंटर सारणी और शिवराम उर्फ गोलू पिता रामकिशन मवासे, उम्र 30 वर्ष, निवासी डांगवा थाना सारणी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
- यह भी पढ़ें : Cashless Health Scheme MP: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा परिवार सहित फ्री इलाज, कैशलेस योजना शुरू
शराब और बोलेरो वाहन जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लिमोन्ट बियर की 8 पेटियां, देशी प्लेन शराब की 4 पेटियां, आफीसर्स च्वाइस की 3 पेटियां और गोवा लाल ब्रांड की डेढ़ पेटी बरामद की। कुल मिलाकर 137.820 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 55,090 रुपये है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है।
- यह भी पढ़ें : Drishti IAS: दृष्टि आईएएस पर भ्रामक विज्ञापन के लिए 5 लाख जुर्माना; सीसीपीए की सख्त कार्रवाई
इस पुलिस टीम की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती ने नेतृत्व किया। वहीं उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके तथा आरक्षक अनुराग इरपाचे और देवा धुर्वे की भी सक्रिय भूमिका रही। टीम के सतर्क प्रयास से अवैध शराब बिक्री पर महत्वपूर्ण कार्रवाई संभव हो सकी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



