बड़ी खबरें

Betul Big Breaking: पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस आग में हुई खाक, ईवीएम मशीनें भी जलीं

Betul Big Breaking: Bus returning with polling party gutted in fire, EVM machines also burnt

Betul Big Breaking : बैतूल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए बैतूल लोकसभा सीट के मतदान के बाद जिस बस में सवार होकर मतदान दल लौट रहे थे, उसमें आग लग गई।

आग लगने पर कर्मचारियों ने कूद कर जान बचाई लेकिन चार केंद्रों की चुनाव सामग्री बस के साथ आग में जल गई। घटना बैतूल जिले के मुलताई विकासखंड में आने वाले ग्राम गौला के पास मंगलवार रात करीब 11.30 बजे घटी।

बताया जाता है कि छह मतदान केंद्रों से दल को लेकर बैतूल लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने बस को रोक दिया और मतदान दल ने जैसे-तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

Betul Big Breaking: पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस आग में हुई खाक, ईवीएम मशीनें भी जलीं
Betul Big Breaking: पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस आग में हुई खाक, ईवीएम मशीनें भी जलीं

बस में छह मतदान केंद्रों से मतदान दल मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस के गियर बॉक्स में आग लग गई।

आग लगते ही उसमे सवार कर्मचारियों ने सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

यहां देखें वीडियो…

इस बस में मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277 गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी।

दो केंद्रों की सामग्री सुरक्षित (Betul Big Breaking)

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे बस में आग लग गई थी। इस घटना के बावजूद दो मतदान केंद्रों की सामग्री पूरी तरह से सुरक्षित बच गई है। जबकि चार केंद्रों की कुछ–कुछ सामग्री जल गई है।

बस से कूदने के कारण कुछ कर्मचारियों को आंशिक चोट आई है। सभी को दूसरे वाहन से सुरक्षित लाया। घटना की जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। (Betul Big Breaking)

मुलताई और बैतूल से पहुंची दमकल (Betul Big Breaking)

बस में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए। कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

घटना के बारे में बताया गया है कि बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लगी। आग भड़कते ही सभी कर्मचारी जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर निकले। (Betul Big Breaking)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button